{"_id":"69962d45060529cf9603a015","slug":"compost-and-charcoal-will-be-made-from-different-wastes-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1233990-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर-घर बांटे जा रहे चार प्रकार के डस्टबिन, कचरा प्रबंधन होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर-घर बांटे जा रहे चार प्रकार के डस्टबिन, कचरा प्रबंधन होगा आसान
Thu, 19 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
-अलग-अलग कचरे से बनेगा कंपोस्ट व चारकोल
-स्रोत पर ही कचरा अलग करने की पहल
गोरखपुर। नगर निगम ने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए घर-घर चार श्रेणियों के डस्टबिन बांटना शुरू किया है। अभी तक कचरा एक साथ मिलने से उसके निस्तारण में कठिनाई और खर्च बढ़ जाता था। नई व्यवस्था के तहत कचरे को अलग-अलग वर्गों में रखने से कंपोस्ट और चारकोल बनाने के साथ रीसाइक्लिंग की प्रक्रिया आसान होगी।
निगम प्रशासन का कहना है कि जब लोग घरों में ही कचरा अलग कर देंगे तो निगम की गाड़ियां उसे अलग खानों में भरकर प्रोसेसिंग यूनिट तक ले जा सकेंगी। इससे गीले कचरे से खाद तैयार करना और सूखे कचरे को पुनर्चक्रण के लिए भेजना सरल होगा। साथ ही ई-वेस्ट और खतरनाक कचरे को मिट्टी में मिलने से रोका जा सकेगा, जिससे भूजल और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा। रंग के अनुसार डस्टबिन का प्रयोग किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र के अनुसार, योजना की सफलता नागरिकों के सहयोग पर निर्भर है। वितरण अभियान के दौरान निगम की टीमें लोगों को डस्टबिन के सही उपयोग के बारे में जागरूक भी कर रही हैं।