फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Complete the construction work of Godhoiya drain in 18 months: Chief Secretary

18 महीने में पूरा करें गोड़धोइया नाले का निर्माण कार्य: मुख्य सचिव

Tue, 06 Jun 2023 12:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction work of Godhoiya drain in 18 months: Chief Secretary
18 महीने में पूरा करें गोड़धोइया नाले का निर्माण कार्य: मुख्य सचिव
फोटो
विज्ञापन

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने गोड़धोइया नाला निर्माण का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने जल निगम के अधिकारियों से कहा कि गोड़धोईया नाले का निर्माण कार्य 18 महीने में पूरा करा लें। साथ ही रामगढ़ ताल के जीर्णोद्धार के साथ नाले का इंटरसेप्शन, डायवर्जन और ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी इसी के साथ खत्म हो जाना चाहिए। इसमें लापरवाही बिलकुल नहीं होनी चाहिए। दो महीने पहले शुरू हुए काम फिलहाल संतोषजनक है।
सोमवार दोपहर में मुख्य सचिव, नगर निगम और जल निगम के अधिकारियों के साथ गोड़धोइया नाला पहुंचे थे। प्रोजेक्ट मैनेजर रतनसेन सिंह ने नाला निर्माण और साथ में एसटीपी के मॉडल का सर्वे दिखाया। साथ ही नाले के मॉडल की बिंदुवार जानकारी दी। बताया कि गोड़धोइया नाले के दोनों तरफ इंटरसेप्ट सीवर लाइन डाली जाएगी। इस सीवर लाइन को एसटीपी से जोड़ा जाएगा। मार्च 2025 तक इसे बनाने का लक्ष्य निर्धारित है। नाला निर्माण के साथ ही सीवर लाइन भी डाली जाएगी। इससे 17 वार्डों के 2.20 लाख लोगों को फायदा होगा। अलग-अलग इंटरसेप्ट सीवर लाइन से इन वार्डों के गंदे पानी को एसटीपी में लाकर साफ कर दिया जाएगा। इसके बाद पानी राप्ती नदी में छोड़ा जाएगा। पहले फेज में गोड़धोइया नाले के दोनों तरफ इंटरसेप्ट सीवरलाइन बिछाने के काम को पूरा किया जाना है। बताया कि इस मद में 474 करोड़ रुपये की स्वीकृत हो चुकी है। दरअसल, 9.7 किलोमीटर लंबे नाले का निर्माण काम शुरू हो गया है। पिछले दिनों साफ सफाई का काम किया गया था। इस दौरान प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात, जल निगम लखनऊ के मुख्य अभियंता संजय गौतम, कमिश्नर, जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल समेत जल निगम के परियोजना प्रबंधक मौजूद रहे।
विज्ञापन


0- मुख्य सचिव ने किया बंधू सिंह पार्क का निरीक्षण

गोरखपुर। प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने हिंदी बाजार इलाके का निरीक्षण किया। इस दौरान शहीद बंधु सिंह पार्क के पास बनाए जाने वाले मल्टीप्लेक्स भवन के आस पास के क्षेत्र को घूमकर देखा। उन्होंने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल और सीएंडडीएस के अधिकारियों को एक महीने के भीतर डीपीआर बनाकर तैयार करवाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मौजूद सराफा मंडल के व्यापारियों से भी उनकी राय मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed