फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   compitition in child

Gorakhpur News: पुरस्कार मिला तो खिले बच्चों के चेहरे

Sun, 23 Jul 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jul 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
compitition in child
गोरखपुर। अमर उजाला की ओर से हमराही छात्रवृत्ति परीक्षा-2023 का आयोजन रविवार को मोहद्दीपुर स्थित रफी मोहम्मद किदवई इंटर कॉलेज में हुआ। परीक्षा में समाचार पत्र वितरकों के 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले 20 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा के बाद सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया तो उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

बच्चों को पुरस्कृत करते हुए अभिकर्ता अमरनाथ गुप्ता ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। छात्रवृत्ति इनके लिए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने में उपयोगी साबित होगी। यह अमर उजाला की अच्छी पहल है। अभिकर्ता पंकज अग्रहरी ने कहा कि समाचार पत्र वितरकों के बच्चे होनहार हैं। छात्रवृत्ति उनके लिए बहुत मददगार साबित होगी। इस अवसर पर चंद्रेश गुप्ता, आजाद शुक्ला, महेश कन्नौजिया, जुगुल किशोर, अनंत कुमार, महेंद्र तिवारी, महमूद, नंदेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------

ये बच्चे हुए शामिल
10वीं के आदित्य मझवार, आंचल गुप्ता, अंशिका कन्नौजिया, आर्यन वर्मा, आयुष गुप्ता, नितिन वर्मा, निहाल यादव, प्रतिष्ठा गुप्ता, रहनुमा, समृद्धि, शिवम् कुमार, स्वतंत्र शुक्ला, सुनीता शर्मा, वैभव गुप्ता और 12वीं के अमन कुमार, मानसी त्रिपाठी, पारो मझवार, शुभम उपाध्याय शुभांगी गुप्ता छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------

कोट
परीक्षा देने से पहले डर था, लेकिन प्रश्नपत्र सामने आने के बाद मेरा आत्मविश्वास बढ़ गया। अब आगे किसी भी तरह की प्रतियोगी परीक्षा को देने में डर नहीं लगेगा। -मानसी त्रिपाठी, गोरखनाथ

अमर उजाला का प्रयास सराहनीय है। छात्रवृत्ति मिले या न मिले, अधिक महत्वपूर्ण यह रहा कि इस तरह की परीक्षा में शामिल होने का अवसर और अनुभव मिला। - अमन गुप्ता, इलाहीबाग

छात्रवृत्ति के लिए जब फार्म भरा था, तभी से इस दिन का इंतजार करने लगी थी। तैयारी पूरी थी, सवाल भी सारे हल किए हैं। पूरी उम्मीद है कि परिणाम अच्छा रहेगा। - अंशिका कन्नौजिया, नरसिंहपुर


छात्रवृत्ति परीक्षा में शामिल के बाद अपनी योग्यता का आकलन करने का मौका मिला। आगे की किसी भी परीक्षा में यह अवसर मेरे लिए मददगार साबित होगा।- शिवम कुमार जायसवाल, बसंतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed