फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   companies calling back workers from flight

दिल्ली-मुंबई की कंपनियां फ्लाइट से वापस बुला रहीं मजदूर

Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
companies calling back workers from flight
दिल्ली-मुंबई की कंपनियां फ्लाइट से वापस बुला रहीं मजदूर
विज्ञापन

गोरखपुर। भटहट के जहीर के भाई जावेद अहमद मुंबई की एक कपड़ा कंपनी में सात साल से टेलरिंग का काम करते थे। लॉकडाउन में कंपनी बंद हुई तो कई दिनों तक वहीं पर रहे। जब हालात और बिगड़ने लगे और ट्रेनें शुरू हुईं तो वे घर लौट आए। जहीर बताते हैं कि पिछले 15 दिनों से काम पर लौटने के लिए जावेद के पास कंपनी के अफसरों का फोन आ रहा था। उन्होंने ट्रेन से ज्यादा समय लगने की वजह से संक्रमण का खतरा होने की बात कही तो कंपनी ने अपने खर्च पर फ्लाइट का टिकट भेज दिया। 15 जुलाई को जावेद ने मुंबई की उड़ान भरी।

जावेद जैसे उदाहरण कई हैं। अपने कुशल कर्मचारियों को वापस बुलाने के लिए दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की कई कंपनियां न केवल उनसे लगातार संपर्क कर रही हैं बल्कि फ्लाइट तक का टिकट भेज रही हैं। उधर एयरपोर्ट सूत्रों का भी कहना है कि इधर फ्लाइट से सफर करने वालों में मजदूरों की भी संख्या बढ़ी है। यही नहीं लॉकडाउन के बीच 20 अप्रैल से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की उड़ान शुरू हुई। धीरे-धीरे दिल्ली की चार फ्लाइटें हो गईं। प्रयागराज, कोलकाता के लिए भी उड़ान शुरू हो गई। तब से लगातार करीब ढाई महीने तक दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद आदि शहरों से आने वाली फ्लाइटों में यात्रियों की संख्या गोरखपुर से जाने वालों की तुलना में अधिक रह रही थीं। मगर पिछले सप्ताह भर से यहां से जाने वाले यात्रियों की संख्या, आने वालों की तुलना में बढ़ गई है।
विज्ञापन

तारीख आने वाले कुल यात्री जाने वाले कुल यात्री
9 जुलाई 615 621
10 जुलाई 408 486
11 जुलाई 652 544
12 जुलाई 500 469
13 जुलाई 573 603
14 जुलाई 612 636
15 जुलाई 545 762
16 जुलाई 614 614
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed