फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   People are taking selfies while traveling on Gorakhpur's first six-lane highway.

UP: रात में जगमग हुई गोरखपुर की पहली सिक्सलेन, सफर के आनंद संग लोग रहे सेल्फी- 2.6 KM का सफर 2.5 मिनट में

Sat, 25 Jul 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 25 Jul 2026 02:28 AM IST
सार

शहर में इस परिवर्तन का गवाह बनने आए अशोक कुमार बताते हैं कि यहां काफी जाम की स्थिति रहती थी। ट्रांसपोर्टनगर तक जाने में धक्के खाने में पड़ते थे। अब इस सिक्सलेन से काफी राहत मिलेगी। यहां से देवरिया बाईपास भी जाना आसान हो गया है।
 

विज्ञापन
People are taking selfies while traveling on Gorakhpur's first six-lane highway.
सिक्सलेन हाइवे पर सेल्फी लेते लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शहर के पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर की रंगत रात में देखते बनी। गोरक्षनगरी के विकास को रफ्तार देने वाले इस परिवर्तनकारी पल को शहरियों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर यादगार बनाया। सेल्फी लेने के साथ-साथ चकाचौंध रोशनी से जगमग सिक्सलेन पर सफर का आनंद लेते हुए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गईं।

विज्ञापन


शुक्रवार रात लगभग 10:30 बजे सिक्सलेन फ्लाईओवर पर पहुंचने वाले बच्चे हों या बुजुर्ग सभी का उत्साह देखते बन रहा था। 2.6 किमी सड़क पर उत्साह के साथ फर्राटा भरते दिखे। जुबान पर चर्चा थी कि पहले यही ढाई किमी का सफर पसीने छुड़ा देता था अब ढाई मिनट में पूरा हो जा रहा है।

विज्ञापन

शहर में इस परिवर्तन का गवाह बनने आए अशोक कुमार बताते हैं कि यहां काफी जाम की स्थिति रहती थी। ट्रांसपोर्टनगर तक जाने में धक्के खाने में पड़ते थे। अब इस सिक्सलेन से काफी राहत मिलेगी। यहां से देवरिया बाईपास भी जाना आसान हो गया है।
विज्ञापन

मानसूनी हवा के बीच के माहौल का आनंद लेने पहुंचे प्रिंस कुमार बताते हैं कि पहले सिक्सलेन फ्लाईओवर पर चलकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। यहां पिकनिक स्पॉट जैसा सुकून मिल रहा है। वहीं, राहुल कहते हैं- सिक्सलेन बनाने की सीएम योगी का विचार काफी सराहनीय है।

जाम से निजात तो मिली ही इस पर चलने से विदेश की सड़कों पर सफर का अहसास हो रहा है। रात में फ्लाईओवर पर पहुंचे अनूप यादव बताते हैं कि ऐसा नजारा हमने कभी नहीं देखा। यह वाकई यादगार है। फ्लाईओवर से आसपास का नजारा भी काफी खूबसूरत दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed