{"_id":"601580dc1ee6e424186d636f","slug":"common-citizens-who-get-vaccinated-will-get-chance-after-20-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Corona Vaccination: वैक्सीन लगवाने वाले आम नागरिकों को 20 फरवरी के बाद मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona Vaccination: वैक्सीन लगवाने वाले आम नागरिकों को 20 फरवरी के बाद मिलेगा मौका
Sat, 30 Jan 2021 09:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 30 Jan 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
gorakhpur vaccination
- फोटो : अमर उजाला।
गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन के सबसे बड़े चरण की तैयारियां शुरू हो गई है। वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में सबसे अधिक संख्या रहेगी। इस चरण में बुजुर्ग, 50 वर्ष से अधिक उम्र के अधेड़ व बीमार शामिल होंगे। ऐसे लोगों का डाटा 20 फरवरी के बाद कोविन पोर्टल पर अपलोड होगा। शासन की ओर से इसे लेकर विभाग को सांकेतिक रूप से जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पोर्टल में बदलाव किया जा रहा है। जिससे की आम आदमी रजिस्ट्रेशन करा सके। पांच फरवरी से दूसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू होना है। दूसरे चरण के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि रविवार (31 जनवरी) को है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग तीसरे चरण की तैयारी में लग गया है।
विज्ञापन
एक अनुमान के मुताबिक तीसरे चरण में करीब साढ़े चार से पांच लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए शासन पोर्टल में तब्दीली कर उसे एप जैसा बना रहा है। इस एप को लाभार्थी मोबाइल में डाउनलोड कर सकेंगे। इसी कोविन एप के जरिए अपना रजिस्ट्रे्शन भी करा सकेंगे।
विज्ञापन
पहचान पत्र होना जरूरी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार तीसरे चरण में पंजीकरण के लिए फोटो युक्त पहचानपत्र जरूरी होगा। लाभार्थी मोबाइल में एप को डाउनलोड कर फोटो युक्त पहचान पत्र को अपलोड कर आवेदन कर सकेंगे।
अधेड़ व बुजुर्गों को पहचान पत्र के साथ उम्र से जुड़ा एक प्रमाप पत्र भी अटैच करना होगा। बीमारों को आवेदन करते समय मेडिकल रिकॉर्ड भी दर्ज करना होगा। इसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीनेशन की तिथि और स्थान बताया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन के तरीकों को लेकर जल्द ही दिशा निर्देश मिलने वाले हैं। तीसरे चरण में बूथ भी बढ़ाए जाएंगे। क्योंकि इसमें संख्या अधिक रहेगी।