फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Common citizens who get vaccinated will get chance after 20 February

Corona Vaccination: वैक्सीन लगवाने वाले आम नागरिकों को 20 फरवरी के बाद मिलेगा मौका

Sat, 30 Jan 2021 09:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 30 Jan 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
Common citizens who get vaccinated will get chance after 20 February
gorakhpur vaccination - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में कोरोना वैक्सीनेशन के सबसे बड़े चरण की तैयारियां शुरू हो गई है। वैक्सीनेशन के तीसरे चरण में सबसे अधिक संख्या रहेगी। इस चरण में बुजुर्ग, 50 वर्ष से अधिक उम्र के अधेड़ व बीमार शामिल होंगे। ऐसे लोगों का डाटा 20 फरवरी के बाद कोविन पोर्टल पर अपलोड होगा। शासन की ओर से इसे लेकर विभाग को सांकेतिक रूप से जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पोर्टल में बदलाव किया जा रहा है। जिससे की आम आदमी रजिस्ट्रेशन करा सके। पांच फरवरी से दूसरे चरण का वैक्सीनेशन शुरू होना है। दूसरे चरण के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि रविवार (31 जनवरी) को है। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग तीसरे चरण की तैयारी में लग गया है।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक तीसरे चरण में करीब साढ़े चार से पांच लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। इसके लिए शासन पोर्टल में तब्दीली कर उसे एप जैसा बना रहा है। इस एप को लाभार्थी मोबाइल में डाउनलोड कर सकेंगे। इसी कोविन एप के जरिए अपना रजिस्ट्रे्शन भी करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पहचान पत्र होना जरूरी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार तीसरे चरण में पंजीकरण के लिए फोटो युक्त पहचानपत्र जरूरी होगा।  लाभार्थी मोबाइल में एप को डाउनलोड कर फोटो युक्त पहचान पत्र को अपलोड कर आवेदन कर सकेंगे।

अधेड़ व बुजुर्गों को पहचान पत्र के साथ उम्र से जुड़ा एक प्रमाप पत्र भी अटैच करना होगा। बीमारों को आवेदन करते समय मेडिकल रिकॉर्ड भी दर्ज करना होगा। इसके बाद उनका रजिस्ट्रेशन होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद वैक्सीनेशन की तिथि और स्थान बताया जाएगा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने कहा कि तीसरे चरण के टीकाकरण के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। रजिस्ट्रेशन के तरीकों को लेकर जल्द ही दिशा निर्देश मिलने वाले हैं। तीसरे चरण में बूथ भी बढ़ाए जाएंगे। क्योंकि इसमें संख्या अधिक रहेगी।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed