फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Committee will be formed today for operation of Municipal Corporation and Nagar Panchayats

Gorakhpur News: नगर निगम और नगर पंचायतों के संचालन को आज गठित होगी समिति

Fri, 06 Jan 2023 12:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 06 Jan 2023 12:30 PM IST
सार

दैनिक कार्यों के संचालन के लिए गठित की जाने वाली समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे। संबंधित नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, नगर निगम के नगर आयुक्त सदस्य के रूप में शामिल होंगे।

विज्ञापन
Committee will be formed today for operation of Municipal Corporation and Nagar Panchayats
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नगर निगम सहित विभिन्न नगर पंचायतों के संचालन के लिए समिति का गठन शुक्रवार को किया जाएगा। नगर पंचायतों के लिए समिति गठित करने के लिए फाइल जिलाधिकारी के पास भेज दी गई है। नगर निगम की ओर से भी जल्द ही फाइल भेजे जाने की उम्मीद है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नगर निगम एवं गोला बाजार नगर पंचायत का कार्यकाल खत्म हो गया। सहजनवां, पीपीगंज, पिपराइच एवं बड़हलगंज नगर पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर महीने में ही समाप्त हो चुका है। शेष नगर पंचायतों का कार्यकाल भी नौ जनवरी तक समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन


दैनिक कार्यों के संचालन के लिए गठित की जाने वाली समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे। संबंधित नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी, नगर निगम के नगर आयुक्त सदस्य के रूप में शामिल होंगे। जिलाधिकारी द्वारा नामित एक जिला स्तरीय अधिकारी भी बतौर सदस्य शामिल होंगे। जिला स्तरीय अधिकारी का नाम कल तय कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल खत्म, मेयर ने लौटाईं सुविधाएं

नगर निगम बोर्ड का कार्यकाल बृहस्पतिवार को खत्म हो गया। इसके साथ ही मेयर से लेकर सभी पार्षद तक निवर्तमान हो गए। मेयर सीताराम जायसवाल ने बृहस्पतिवार को सभी सुविधाएं वापस कर दीं। उन्होंने कहा कि बतौर मेयर के तौर पर उनका कार्यकाल खत्म हुआ है, लेकिन नागरिक के रूप में सबकी सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस दौरान निजी सहायक आरिफ सिद्दीकी, कंप्यूटर आपरेटर सत्यम सिंह समेत उनके कार्यालय के सभी कर्मचारी मौजूद रहे। ब्यूरो

अंतिम दिन सफाई और अलाव की शिकायत
नगर निगम स्थित उप सभापति के कार्यालय में पार्षद एवं उप सभापति ऋषि मोहन वर्मा भी बैठे। उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन महापौर के नाम पत्र लिख कर उनके मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिकायत की कि शहर में कूड़ा पड़ाव से कूड़ा नहीं उठ रहा है। मांग किया कि अलाव की संख्या बढ़ाई जाए। उप सभापति के कार्यालय में पार्षद जितेंद्र चौधरी उर्फ जीतू भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed