फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Committee may recommend removal of temperamental professor from post

Gorakhpur News: रंगीन मिजाज प्रोफेसर को पद से हटाने की संस्तुति कर सकती है कमेटी

Fri, 22 Dec 2023 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 22 Dec 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Committee may recommend removal of temperamental professor from post
डीडीयू की आंतरिक कमेटी की आज को होगी निर्णायक बैठक
विज्ञापन


प्रोफेसर के अश्लील ऑडियो को भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में हुई गई थी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन मिजाज प्रोफेसर को लाभ के पद से हटाने के लिए विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी संस्तुति कर सकती है। शुक्रवार को होने वाली कमेटी की बैठक में इसपर अहम निर्णय लिया जा सकता है। संभावना है कि कमेटी ने अभी राष्ट्रीय महिला आयोग को अपनी विस्तृत जांच रिपोर्ट नहीं भेजी है। बैठक में रिपोर्ट को अंतिम रूप देने के साथ पद से हटाने की संस्तुति पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

रंगीन मिजाज प्रोफेसर से जुड़ी अश्लील ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई थी। शिकायतकर्ता ने अपने को मोबाइल मैकेनिक बताया था। हालांकि जांच में सामने आया कि शिकायत प्रोफेसर की पूर्व शोध छात्रा ने की थी।
विज्ञापन

ऑडियो एवं अन्य साक्ष्य के माध्यम से आरोप लगाया था कि प्रोफेसर ने छात्रा को विभाग में निजी सचिव के रूप में रखकर कार्य कराते हैं। उनका छात्रा से अनैतिक संबंध है। इसे लेकर उसने साक्ष्य भी प्रस्तुत किया। शिकायत के माध्यम से उसने बताया कि वह विश्वविद्यालय से जुड़े जिम्मेदारों से इसकी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर राष्ट्रीय महिला आयोग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय महिला आयोग ने पत्र भेजकर विश्वविद्यालय को अवगत कराया। इस बीच राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम 25 जुलाई को गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंच कर जांच करने के साथ आंतरिक कमेटी के साथ बैठक की।
बैठक के दौरान आयोग ने आंतरिक कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक जांच व 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। आयोग ने कमेटी को विधिक सलाह के लिए एक अधिवक्ता भी नियुक्त किया।
----
25 अक्टूबर तक भेजनी थी विस्तृत रिपोर्ट

महिला आयोग की टीम ने आंतरिक कमेटी से 90 दिन यानि 25 अक्टूबर तक जांच कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। जांच रिपोर्ट देने के निर्धारित मियाद के बाद भी रिपोर्ट नहीं भेजी जा सकी थी। इसके पीछे आंतरिक कमेटी के सदस्यों की व्यस्तता को बताया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर प्रशासनिक भवन के कमेटी हॉल में होने वाली बैठक में जांच रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया जाएगा।

---
यह है मामला
गोरखपुर विश्वविद्यालय के रंगीन मिजाज प्रोफेसर से जुड़े अश्लील ऑडियो समेत अन्य साक्ष्य भेजकर राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की गई है। शिकायत पर राष्ट्रीय महिला आयोग ने विश्वविद्यालय की आंतरिक कमेटी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी थी। 25 जुलाई को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डेलिना खोंगडुप ने प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सर्वेश पांडेय के साथ गोरखपुर पहुंचकर विश्वविद्यालय के कमेटी हॉल में आंतरिक कमेटी के साथ बैठक की। बैठक के दौरान आयोग ने आंतरिक कमेटी को 30 दिन में प्रारंभिक जांच रिपोर्ट व 90 दिन में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed