फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   commissioner monitor under construction project of Gorakhpur

गोड़धइया नाला और रामगढ़ताल के कार्यों में लाएं तेजी : मंडलायुक्त

Tue, 02 Apr 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 02 Apr 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
commissioner monitor under construction project of Gorakhpur
गोरखपुर। मंडलायुक्त अनिल ढींगरा ने सोमवार को मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में अमृत-2 कार्यक्रम के अन्तर्गत गोड़धोइया नाला, रामगढ़ताल में जीर्णाेद्धार एवं इंटरसेप्शन डायवर्जन एवं ट्रीटमेंट कार्यों को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर गुणवत्ता पूर्ण कार्य समय से किया जा सकेगा। मंडलायुक्त ने नवनिर्माण व सड़कों के चौड़ीकरण कार्यों में आने वाली समस्याओं को संबंधित विभागों से समन्वय बनाकर तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण नहीं किए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम द्वारा निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा के दौरान बताया गया कि समय सीमा के अन्तर्गत पूर्ण कर लिया जाएगा। महायोगी गुरु गोरखनाथ राज्य आयुष विश्वविद्यालय की समीक्षा के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया कि कार्यों में तेजी लाएं। बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएच, यूपी राजकीय निर्माण निगम, एनएचएआई, आवास विकास, यूपी पुलिस आवास निगम, विद्युत विभाग, यूपी प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड तथा अन्य सम्बंधित विभागों की बिन्दुवार निर्माणाधीन कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार मीना, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर मृणाली अविनाश जोशी, डीएफओ विकास यादव, मुख्य राजस्व अधिकारी सुशील कुमार गोंड उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed