फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commissioner inspected development projects with officials.

UP: विकास परियोजनाओं का निरीक्षण, कमिश्नर बोले-'जिन्हें दे चुके हैं मुआवजा, उन मकानों को ध्वस्त कराएं'

Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
सार

कमिश्नर ने हड़हवा फाटक रेल ओवरब्रिज के कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई और उप जिलाधिकारी, सदर को निर्देशित किया कि ब्रिज निर्माण में एक-दो मकान, जिन्होंने मुआवजा ले लिया है, उसे हटाने की कार्यवाही त्वरित गति से कराएं। इस दौरान एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-3 के एक्सईएन यूपी सिंह, सेतु निगम के पीडी अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Commissioner inspected development projects with officials.
कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। चार फाटक से असुरन तक फोरलेन सड़क और स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहा से फर्टिलाइजर मार्ग के चौड़ीकरण में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। कार्यदायी फर्म को नोटिस जारी करने और मैन पावर बढ़ाकर 30 अक्तूबर तक कार्य पूरा के निर्देश दिए।

विज्ञापन
Trending Videos

चारफाटक से असुरन तक फोरलेन सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराज कमिश्नर ने कार्यदायी संस्था और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कार्यदायी संस्था को श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और नालों पर स्लैब डालने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

असुरन से पिपराइच फोरलेन सड़क के निरीक्षण में कमिश्नर ने पाया कि कुछ स्थानों पर काम शुरू नहीं हुआ है। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि तेजी से कार्य शुरू कराएं। आयुष विश्वविद्यालय में निमार्णाधीन प्रेक्षागृह का निरीक्षण करने के बाद कहा कि 31 अक्तूबर तक काम पूरा करा लें।
विज्ञापन

मानीराम-बालापार टिकरिया-गांगी बाजार सड़क का कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। इसी मार्ग पर बालापार में निर्माणाधीन सिक्टौर थाने का निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य को सितंबर तक पूरा कराएं।

इसके साथ ही एचएन सिंह चौराहा-गोरखनाथ मंदिर तक सड़क चौड़ीकरण कार्य के दौरान सड़क के बीच में लगे बिजली ट्रांसफार्मर को शिफ्ट करने को कहा। पादरी बाजार फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड को भी शीघ्र पूरा कराने के निर्देश परियोजना प्रबंधक को दिए।

जिन्हें दे चुके हैं मुआवजा, उन मकानों को ध्वस्त कराएं
गोरखपुर। कमिश्नर ने हड़हवा फाटक रेल ओवरब्रिज के कार्य की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताई और उप जिलाधिकारी, सदर को निर्देशित किया कि ब्रिज निर्माण में एक-दो मकान, जिन्होंने मुआवजा ले लिया है, उसे हटाने की कार्यवाही त्वरित गति से कराएं। इस दौरान एसडीएम सदर ज्ञान प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-3 के एक्सईएन यूपी सिंह, सेतु निगम के पीडी अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed