{"_id":"6ada7b0b2f4075cb0803b169","slug":"commissioner-displeased-with-officials-sluggish-action-orders-seizure-not-just-issuance-of-notices-of-784-unfit-school-buses-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1494974-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: अफसरों की सुस्त कार्रवाई से कमिश्नर खफा, बोले-नोटिस नहीं 784 अनफिट स्कूली बसों को करें सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: अफसरों की सुस्त कार्रवाई से कमिश्नर खफा, बोले-नोटिस नहीं 784 अनफिट स्कूली बसों को करें सीज
विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर इंद्र विक्रम सिंह ने मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों की सुस्त कार्रवाई पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने 784 अनफिट स्कूली बसों को तत्काल सीज करने का निर्देश दिया। कमिश्नर ने तीन माह में दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर काम पूरा न होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी।
बैठक में अनफिट स्कूली बसों के बारे में कमिश्नर ने जानकारी मांगी। संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि गोरखपुर में 304, देवरिया में 167, कुशीनगर में 174 और महराजगंज में 129 स्कूली वाहनों फिटनेस फेल है। इन वाहनों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है। कमिश्नर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि उपयुक्तता में विफल वाहनों को तुरंत सीज किया जाए। किसी अप्रिय घटना का इंतजार न किया जाए। सड़क पर चलने वाले हर स्कूली वाहन की उपयुक्तता अनिवार्य रूप से सही होनी चाहिए। कमिश्नर ने विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठकें जनवरी और जुलाई में अनिवार्य रूप से कराने को कहा। परिवहन और शिक्षा विभाग के उत्तरदायी अधिकारी इन बैठकों की कार्यवृत्त प्राप्त करें।
दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर कार्रवाई और जागरूकता
कमिश्नर ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर की गई कार्रवाई पर भी असंतोष व्यक्त किया। गोरखपुर में 7, महराजगंज में 9, देवरिया में 5 और कुशीनगर में 9 दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित हैं। उन्होंने सभी विभागों को चेतावनी दी कि आगामी बैठक से पहले प्रत्येक दुर्घटना संभावित क्षेत्र की समीक्षा करें। तीन माह में कार्य पूरा न होने पर अधिकारियों का व्यक्तिगत उत्तरदायित्व निर्धारित होगा। कमिश्नर ने सुरक्षित वाहन चालन और सड़क सुरक्षा के लिए नियमित जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया। बैठक में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शराब तस्करी रोकने के निर्देश
पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ. एस. चन्नप्पा ने सीमा पार करने वाले वाहनों पर सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने शराब तस्करी रोकने और मौरंग, बालू के वाहनों की जांच का निर्देश दिया। डंपर चालकों की जांच कर वैध लाइसेंसधारियों को ही वाहन चलाने की अनुमति दी जाए। जिलाधिकारी से खनन अनुज्ञा जारी करते समय खेत की जांच सुनिश्चित करने को कहा गया। आरटीओ को ऑटोरिक्शा व ई-रिक्शा को निर्धारित मार्ग पर चलाने और संशोधित वाहनों को प्रतिबंधित करने का निर्देश दिया गया।