{"_id":"5ea98b9a8ebc3e905528d890","slug":"commisnor-meeting-with-private-doctor81","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ने को मंडलायुक्त ने प्राइवेट चिकित्सकों संग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ने को मंडलायुक्त ने प्राइवेट चिकित्सकों संग की बैठक
कलेक्ट्रेट में बैठक करते कमिश्नर।
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मंडलायुक्त अनिल सागर और आईजी आशुतोष कुमार ने बुधवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों और प्राइवेट चिकित्सकों संग बैठक की। जिसमें तीन मई के बाद प्राइवेट अस्पतालों की इमरजेंसी सेवा शुरू किए जाने पर विचार करते हुए चिकित्सकों की राय मांगी। मंडलायुक्त ने कहा कि जनपद में संचालित प्राइवेट नर्सिंग होम और अस्पतालों की इमरजेंसी सेवा तीन मई के बाद यदि शुुरू किए जाए जो उसमें क्या- क्या करना होगा। इस पर प्राइवेट चिकित्सकों ने अपनी राय दी। मंडलायुक्त ने सीएएमओ को निर्देश दिया कि प्राइवेट अस्पतालों की जांच करा ली जाए और उन्हें तीन मई के बाद यदि खोला जाए तो क्या- क्या सावधानियां बरतनी होगी। इसका भी जिक्र रिपोर्ट भी किया जाए। मंडलायुक्त ने कहा कि चोरहा, मगहर और तिलाठी में हॉटस्पॉट बनाया गया है। यहां जरुरी खाद्य पदार्थो की डोर टू डोर डिलेवरी व्यवस्था और मजबूत किए जाने की जरूरत है। आईजी आशुतोष कुमार ने लॉकडाउन का अनुपालन किए जाने के लिए वाहनों की आवाजाही और बेवजह घूूमने वालों पर सख्ती बरतने की जरूरत है। इस दौरान डीएम रवीश गुप्त, एसपी ब्रजेश सिंह,एडीएम संजय कुमार पांडेय, एएसपी असित श्रीवास्तव,सीडीओ अतुल मिश्र, सीएमओ हर गोविंद सिंह, पीडी प्रमोद यादव,डीसी राकेश कुमार, एसडीएम एसपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।