फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commercial activities should not be conducted in parking lots.

Gorakhpur News: पार्किंग स्थलों पर न संचालित हों कॉमर्शियल गतिविधियां

Sat, 20 Sep 2025 01:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Commercial activities should not be conducted in parking lots.
- जीडीए में ओएसडी की अध्यक्षता में हुई अभियंताओं की बैठक
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) कार्यालय में ओएसडी प्रखर उत्तम की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्राधिकरण के सहायक अभियंता (वाद), अवर अभियंता (वाद) एवं पटल सहायकों की बैठक हुई। इसमें शहर में हो रही अवैध प्लाटिंग और बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माणों से उत्पन्न यातायात जाम की समस्या पर चर्चा की गई।
बैठक में निर्देशित किया गया कि निरंतर क्षेत्रीय भ्रमण कर ऐसे अवैध निर्माणों पर प्रभावी रोक लगाई जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पार्किंग स्थलों का उपयोग केवल पार्किंग के लिए ही हो, ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति न बने।
विज्ञापन

अधिकारियों से कहा गया कि कोर्ट के आदेशों का पूर्ण अनुपालन हो और वादों का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। अतिक्रमण की समस्या पर जोर देते हुए निर्देश दिए गए कि हर सप्ताह दो दिन अभियान चलाकर सड़कों से अवैध कब्जे हटाए जाएं। बैठक में लंबित शमन मानचित्रों के जल्द निस्तारण पर भी चर्चा हुई। इसके लिए तय किया गया कि प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे बृहस्पतिवार को “मानचित्र समाधान दिवस” आयोजित किया जाएगा। इसमें संबंधित आर्किटेक्ट्स से वार्ता कर आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा और अधिक से अधिक मानचित्रों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed