फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Come again next year... Ganpati Bappa bids farewell

Gorakhpur News: अगले बरस फिर आना... विदा हुए गणपति बप्पा

Wed, 18 Sep 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 18 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Come again next year... Ganpati Bappa bids farewell
कुआनों नदी के अमहट घाट पर गणेश मूर्ति विसर्जित करते श्रद्धालु
शहर में गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा, अमहट घाट पर किया गया प्रतिमाओं का विसर्जन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। जिले में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का मंगलवार को विसर्जन किया गया। देर रात तक प्रतिमाओं का अमहट घाट पर विसर्जन होता रहा। विसर्जन के दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी मुस्तैद दिखे। बस्ती शहर के दक्षिण दरवाजा से लेकर अमहट घाट तक मेले जैसा दृश्य रहा। ग्रामीणों इलाकों में भी विधि-विधान से बप्पा की विदाई की गई। शाम को ट्रैक्टर ट्राॅली और अन्य वाहनों पर रख कर प्रतिमाओं को फूल-मालाओं से सजाया गया।
इसके बाद प्रतिमाओं को शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए अमहट घाट की ओर ले जाया गया। डीजे की धुन पर थिरकते युवाओं ने जमकर गुलाल और अबीर उड़ाए। भक्ति गीतों से देर रात तक पूरा माहौल सराबोर रहा। इस बार आधिकारिक तौर पर कुल 139 गणेश प्रतिमा स्थापित की गई थी। इनमें ग्रामीण क्षेत्र की अधिकतर प्रतिमाओं का पहले ही विसर्जन किया जा चुका था।
विज्ञापन


शहर की प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल अमहट घाट पर प्रशासन की ओर से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। नगर पालिका की ओर से साफ-सफाई, चूनाकारी के साथ बिजली की बेहतरीन व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन की ओर से मोटर बोट के साथ ही बड़ी संख्या में घाट पर पुलिसकर्मी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
अगले साल आने के लिए मनुहार के साथ बप्पा को किया विदा

कलवारी संवाद के अनुसार, राम जानकी मार्ग कलवारी में स्थापित गणेश प्रतिमा को अगले वर्ष आने की मनुहार के साथ कस्बावासियों ने बप्पा को मंगलवार को गाते, बजाते, जयकारा लगाते हुए कठौआ पुल पर विसर्जन किया। कलवारी पुलिस भी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए साथ-साथ चल रही थी। प्रतिमा विसर्जन करने वालों में विजय गौड़, संजय, प्रदीप, पिंटू, लीलमैन, विष्णु ,कौसू,रूपेश,मनोज,राजू, शिवा, शंकर लाल आदि लोग शामिल रहे।

बभनान संवाद के अनुसार, कस्बे के वार्ड आठ बाबा बागेश्वर मंदिर, किराना मंडी प्राचीन शिव मंदिर परिसर में स्थापित विशालकाय प्रतिमा के साथ कस्बे की महिलाएं, बच्चे व भगवान गणेश के भक्त पूजा -अर्चना के बाद जुलूस निकालकर विसर्जन के लिए निकले। गन्ना समिति परिसर में स्थापित प्रतिमा सीमावर्ती गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के विशुही की नदी के तट ले जाकर विसर्जन किया गया। कमेटी के विवेक गुप्ता, विपिन जायसवाल, दीपू कसौधन, राज शर्मा, मनीष गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु नाचते गाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed