{"_id":"66bd28d88782cf352b00ebb4","slug":"collision-between-school-van-and-dumper-11-children-injured-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-653531-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कूल वैन व डंपर में टक्कर, 11 बच्चे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कूल वैन व डंपर में टक्कर, 11 बच्चे घायल
विज्ञापन
बेलीपार क्षेत्र में हुआ हादसा, तीन बच्चों को आई ज्यादा चोट
300 मीटर दूरी बचाने के लिए वैन को गलत लेन में लेकर चला गया था चालक
अमर उजाला ब्यूरो
महावीर छपरा (गोरखपुर)। सेवई बाजार चौराहे के पास बुधवार सुबह स्कूली वैन और डंपर की टक्कर में 11 बच्चे घायल हो गए। इनमें तीन को ज्यादा चोटें आईं। वैन में कुल 11 बच्चे सवार थे। हादसे के दौरान बच्चों में चीख-पुकार मच गई थी।
मौके पर पहुंची बेलीपार पुलिस ने स्कूल प्रबंधक समेत अभिभावकों को सूचना दी। घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया जहां उपचार के बाद अभिभावक उन्हें लेकर घर चले गए। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि यदि अभिभावक तहरीर देंगे तो कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, मामापार मार्ग पर स्थित टैलेंट विजन जूनियर हाईस्कूल की वैन लेकर चालक रामकरन बच्चों को लेने के लिए सुबह 6:30 बजे चेरिया गांव गया। उसने 11 बच्चों को गाड़ी में बैठाकर विद्यालय की तरफ जा रहा था। फोरलेन पर चालक को ककराखोर चौराहे पर बने कट से वैन को घुमाना था, लेकिन वह 300 मीटर की दूरी बचाने के लिए सेवई बाजार स्थित यूनियन बैंक के सामने बने कट से गाड़ी मोड़कर दूसरे लेन में चला गया। इसी बीच सामने से आ रहे डंपर में वैन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
वैन में आगे की सीट पर बैठी छात्रा सृष्टि यादव, अनीशा के सिर और हाथ में एवं पीछे बैठे पुनीत को गंभीर चोटें आईं। वहीं अन्य बच्चों को भी चोट लगी। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए और उन्हें बाहर निकाले।
-- -- -- -- -- -- -- -
कोट
सभी बच्चों का उपचार कराने के बाद अभिभावक उन्हें लेकर चले गए है। तीन बच्चों के सिर व हाथ में ज्यादा चोटें आई है। अभी किसी ने तहरीर नहीं दी है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
- जितेंद्र कुमार, एसपी दक्षिणी
-- -
दुर्घटना में तीन बच्चों समेत ड्राइवर घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घायलों के इलाज में आने वाला खर्च विद्यालय वहन करेगा। हादसे के बाद वैन में बैठे अन्य बच्चे घबराए हुए थे। सभी को घर भेज दिया गया।
- जेपी गुड़ाकर, स्कूल प्रबंधक