{"_id":"63ae6e5680b6280e6015cfd4","slug":"cold-stopped-way-in-gorakhpur-number-of-roadways-passengers-decreased","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur Weather: गोरखपुर में ठंड ने रोकी राह, कम हुई रोडवेज यात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur Weather: गोरखपुर में ठंड ने रोकी राह, कम हुई रोडवेज यात्रियों की संख्या
Fri, 30 Dec 2022 10:21 AM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Dec 2022 10:21 AM IST
सार
माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से कुल सात डिपो के 18 बस स्टेशनों से प्रयागराज के लिए 380 विशेष बसें चलाई जाएंगी। 21 जनवरी से छह फरवरी तक बसों का संचालन होगा। पहचान के लिए बसों पर मेला के स्टीकर लगे होंगे। यह जानकारी परिवहन निगम गोरखपुर परिक्षेत्र क्षेत्रीय प्रबंधक पीके तिवारी ने दी।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में पिछले दो दिनों से बढ़ी ठंड ने रोडवेज यात्रियों की संख्या घटा दी है। आम दिनों में जहां 22 से 25 हजार लोग रोडवेज की बसों से सफर करते हैं, वहीं ठंड के चलते यह संख्या 18 से 20 हजार रह गई है।
गोरखपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक महेश चंद्र ने बताया कि कोहरे के कारण बसों का संचालन प्रभावित नहीं हुआ है। जिन रूटों पर यात्री कम मिल रहे हैं, वहां की बसों को अधिक यात्रियों वाले रूटों पर लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि बस स्टेशन पर आठ बेड का अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। इसके साथ ही 28 बेड का एक और रैन बसेरा रोडवेज परिसर में ही है। बस स्टेशन पर रात में अलाव जलाए जा रहे हैं। खान-पान के स्टॉल भी रात में खोले जा रहे हैं ताकि यात्रियों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो।
विज्ञापन
माघ मेला में 380 विशेष बसों का होगा संचालन