फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CMO instructed all hospital for Covid-19 vaccination on health workers prepare list

कोविड टीकाकरण के लिए बन रही है इन खास लोगों की सूची, जानिए कौन लोग हैं शामिल

Fri, 23 Oct 2020 03:25 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 23 Oct 2020 03:25 PM IST
विज्ञापन
CMO instructed all hospital for Covid-19 vaccination on health workers prepare list
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

कोविड-19 की रोकथाम संबंधित टीकाकरण के लिए अग्रिम तैयारियां शुरू हो गई हैं। टीका (वैक्सीन) आने के बाद सबसे पहले सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत तकनीकी और गैर तकनीकी स्वास्थ्यकर्मियों को ही लगाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीकांत तिवारी ने सभी सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों से सूची तैयार करने को कहा है।

विज्ञापन


अधीक्षकों/ प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों तथा निजी अस्पतालों के संचालकों की अलग-अलग बैठक में सीएमओ ने दिशा-निर्देश दिया है कि यह कार्य प्राथमिकता के साथ होना चाहिए। इस संबंध में चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को पत्र भी भेजा है। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन के निर्देश पर जिले में सरकारी और निजी अस्पतालों में कार्यरत समस्त स्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित कर्मियों का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि शासन और जिलाधिकारी से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जनपद में कार्यरत समस्त मेडिकल, पैरामेडिकल एवं नॉन मेडिकल स्टॉफ को सूचीबद्ध किया जाना है। इस सूची में नियमित कर्मचारियों के अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा और आउटसोर्सिंग के कर्मचारी भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीवीबीएमएस पर अपडेट होगा समस्त डेटा

जिले में क्रियाशील राज्य और मंडल स्तरीय कार्यालयों में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों, सरकारी एवं निजी मेडिकल कॉलेज, पैरामेडिकल कॉलेज के शैक्षणिक, गैर शैक्षणिक स्टॉफ, विद्यार्थियों और निजी अस्पतालों के समस्त स्टाफ को सूचीबद्ध किया जएगा। जनपद के केंद्रीय स्वास्थ्य संगठनों को इस सूची से बाहर रखा गया है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय की देखरेख में यह सूची तैयार होगी। इस कार्य में स्वयंसेवी संस्था यूएनडीपी द्वारा तकनीकी सहयोग किया जा रहा है।
 
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि संकलित की गई समस्त सूचियों को कोविड वैक्सीनेसन बेनिफिशियरी मैनेजमेंट सिस्टम (सीवीबीएमएस) पर अपडेट किया जाएगा। भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार 25 अक्तूबर तक यह सूची अपडेट कर दी जाएगी। वैक्सीन उपलब्ध हो जाने पर सूची के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जनपद के वैक्सीन स्टोर की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है ताकि भंडारण की समस्या न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed