फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi worshiped Maa Brahmacharini on second day of navratri at Gorakhnath temple

Gorakhpur: गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने की मां ब्रह्मचारिणी की आराधना, दो घंटे तक चला पूजन कार्यक्रम

Tue, 27 Sep 2022 07:42 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Sep 2022 07:42 PM IST
सार

दूसरे दिन सीएम योगी ने प्रातः काल जगतजननी मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। सायंकाल में सीएम योगी की अनुपस्थिति में समस्त अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने किए।

विज्ञापन
CM Yogi worshiped Maa Brahmacharini on second day of navratri at Gorakhnath temple
मंदिर में होती पूजा-अर्चना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ रवाना होने से पूर्व शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन प्रातः काल जगतजननी मां दुर्गा के द्वितीय स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का विधि विधान से पूजन अर्चन किया। गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में सुबह के सत्र में गोरक्षपीठाधीश्वर ने तो सायंकाल में उनकी अनुपस्थिति के सत्र में समस्त अनुष्ठान गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने किए। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर (शक्तिपीठ) के गर्भगृह में श्रीमद् देवीभागवत एवं श्रीदुर्गासप्तशती का पाठ भी जारी रहा। दोनों पूजन सत्रों में आरती एवं क्षमा प्रार्थना के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

विज्ञापन


शारदीय नवरात्र के प्रतिपदा पर सोमवार को गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने सायंकाल में गोरखनाथ मंदिर स्थित शक्तिपीठ के गर्भगृह में कलश स्थापना कर नवरात्र के विशेष अनुष्ठान/उपासना का शुभारंभ किया था। मंगलवार को सीएम योगी ने लखनऊ रवाना होने से पहले प्रातः काल में मंदिर के शक्तिपीठ में मां भगवती के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सुबह करीब दो घंटे तक चली पूजा में मुख्यमंत्री ने गौरी-गणेश की आराधना के साथ सभी देव-विग्रहों का भी पूजन किया। समस्त अनुष्ठान मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित रामानुज त्रिपाठी की देखरेख में हुए। पौराणिक कथाओं में मान्यता है कि मां ब्रह्मचारिणी के पूजा अर्चन से सर्वसिद्धि प्राप्त होती है।

विज्ञापन

ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की चरण पादुका का हुआ पूजन
पावन शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में एक विशेष अनुष्ठान के क्रम में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की चरण पादुका का पूजन किया गया। संस्कृत विद्यापीठ के 151 वेदपाठी छात्रों ने  पुरोहितों एवं आचार्यगण के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच चरण पादुका पूजन का अनुष्ठान पूर्ण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed