फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will unveil statue of social worker Prem Narayan Srivastava

Gorakhpur: सीएम योगी करेंगे समाजसेवी प्रेम नारायण श्रीवास्तव की प्रतिमा का अनावरण

Sat, 27 Aug 2022 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 27 Aug 2022 01:05 PM IST
सार

विद्यालय परिसर के निर्मल प्रेम वाटिका में स्थापित होने वाली स्वर्गीय प्रेम नारायण श्रीवास्तव की प्रतिमा सफेद संगमरमर से बनी हुई है। जयपुर में बनी प्रतिमा पर मौसम का कोई असर नहीं होगा।

विज्ञापन
CM Yogi will unveil statue of social worker Prem Narayan Srivastava
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : twitter @Tejasvi_Surya

विस्तार

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी के ख्यातिलब्ध प्रबंधक एवं अधिवक्ता दिवंगत प्रेम नारायण श्रीवास्तव की प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 अगस्त को करेंगे। एमजी इंटर कॉलेज स्थित निर्मल प्रेम वाटिका में लगी प्रतिमा के अनावरण के बाद मुख्यमंत्री नवीनीकृत रामगरीब लाल सभागार और परिसर में स्थापित वरिष्ठ नागरिक प्रेरक परिषद के भवन का भी लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन


ये जानकारी नेशनल एजुकेशन सोसाइटी के सचिव मंकेश्वरनाथ पांडेय ने शुक्रवार को एमजी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए 30 हजार वर्ग फीट में जर्मन हैंगर लगाया जा रहा है। इसमें छह हजार व्यक्तियों के बैठने की व्यवस्था होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व दोपहर 2:30 बजे दिवंगत प्रेम नारायण को श्रद्धांजलि देने के लिए एक सार्वजनिक सभा का आयोजन होगा, जो 3:45 बजे तक चलेगी। इस अवसर पर प्रेम नारायण श्रीवास्तव जिन-जिन संस्थाओं में सक्रिय रहे, उन सभी संस्थाओं के विशिष्ट व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। प्रेसवार्ता के दौरान एमजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ओपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एक सितंबर से कार्य करेगी वरिष्ठ नागरिक प्रेरक परिषद

नेशनल एजुकेशन सोसाइटी की ओर से कॉलेज परिसर में वरिष्ठ नागरिक प्रेरक परिषद की स्थापना की गई है। इस योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा एमजी इंटर कॉलेज, एमजीपीजी कॉलेज और रामनारायण लाल कन्या इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों को वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा नैतिक शिक्षा के साथ अपने जीवन के अनुभवों के बारे में बताया जाएगा। नियमित सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक वरिष्ठ नागरिक 1500 स्क्वायर फीट में निर्मित पूर्णत: वातानुकूलित भवन में रहेंगे। कक्षाओं में आने-जाने के दौरान उन्हें ई रिक्शा के माध्यम से भेजा जाएगा।

अब तक राज्यसभा सांसद डॉ. आरएमडी अग्रवाल, पूर्व सांसद शिव प्रताप शुक्ला, आनंद रूंगटा, विजय नाथ त्रिपाठी, विभा मिश्रा, हरीश चंद श्रीवास्तव, मदन मोहन गुप्ता, डॉ बलवान सिंह सहित 32 वरिष्ठ नागरिकों ने अपनी रजामंदी दी है। इस संख्या को बढ़ाकर 100 किया जाएगा।

जयपुर से मंगाई गई है प्रतिमा
विद्यालय परिसर के निर्मल प्रेम वाटिका में स्थापित होने वाली स्वर्गीय प्रेम नारायण श्रीवास्तव की प्रतिमा सफेद संगमरमर से बनी हुई है। जयपुर में बनी प्रतिमा पर मौसम का कोई असर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed