फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will transferred Rs 2409 crore to accounts of beneficiaries of PMAY in Gorakhpur

सीएम योगी कल प्रदेश के 3.42 लाख लाभार्थियों को देंगे खास सौगात, 2409 करोड़ रुपये करेंगे ट्रांसफर

Tue, 26 Jan 2021 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Jan 2021 10:33 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will transferred Rs 2409 crore to accounts of beneficiaries of PMAY in Gorakhpur
सीएम योगी अदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 जनवरी को एनेक्सी भवन से प्रदेश के 75 जिलों के 3,42,322 लाभार्थियों को सौगात देंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन लाभार्थियों के खातों में 2409 करोड़ रुपये की धनराशि ट्रांसफर की जाएगी। इस कार्यक्रम में नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग के कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन और राज्य मंत्री महेश गुप्ता भी मौजूद रहेंगे।  

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन शाम चार बजे से होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के पांच जिलों के पांच लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। कार्यक्रम का प्रसारण आनलाइन भी किया जाएगा। प्रदेश के सभी एनआईसी सभागार से मुख्यमंत्री लाभार्थियों के साथ जुड़ेंगे जिसमें स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। सभी लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रमाण पत्र भी मिलेगा।
विज्ञापन


गोरखपुर में 2200 लाभार्थियों को मिलेगी पहली और दूसरी किस्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में योजना के तहत 2200 लाभार्थियों को धनराशि मिलेगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत 1600 लाभार्थियों को योजना की अंतिम किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये और 600 लाभार्थियों को योजना की दूसरी किस्त के रूप में 1.50-1.50 लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवास बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये मिलते हैं। इसमें पहली किस्त के रूप में 50 हजार, दूसरी किस्त में 1.50 लाख और तीसरी किस्त में 50 हजार रुपये मिलते हैं। एनेक्सी भवन सभागार में होने वाले कार्यक्रम में प्रथम और द्वितीय किस्त के 150 लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया जाएगा। इन्हें सीएम के हाथों योजना का प्रमाण पत्र दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed