फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi will soon gift GDA projects worth Rs 550 crore in Gorakhpur

खुशखबर: सीएम योगी जल्द देंगे जीडीए की 550 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात

Tue, 30 Nov 2021 01:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 30 Nov 2021 01:23 PM IST
सार

100 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण, 450 करोड़ की परियोजनाओं की रखेंगे नींव।

विज्ञापन
CM yogi will soon gift GDA projects worth Rs 550 crore in Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिसंबर में गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की 550 करोड़ रुपये की लागत की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इनमें 100 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण होगा जिसमें 70 करोड़ की लागत से तैयार लेक व्यू आवासीय योजना एवं अवस्थापना निधि से कराए गए 30 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं 450 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास होना है। इसमें 50-50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित गोरक्ष एन्क्लेव एवं राप्ती ग्रीन्स एवं 210 करोड़ रुपये की लागत वाली ग्रीन वुड ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट शामिल हैं। इसके अलावा अवस्थापना निधि से कराए जा रहे 40 करोड़ रुपये के विकास कार्य एवं त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत नगर निगम में शामिल 32 गांवों में 100 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन


प्राधिकरण की ओर से रामगढ़ताल क्षेत्र में जैमिनी पैराडाइज अपार्टमेंट के सामने प्रस्तावित ग्रीन वुड हाउसिंग प्रोजेक्ट को दो दिसंबर को लांच करने की तैयारी है। इसकी प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। जल्द ही आवासों के क्षेत्रफल एवं कीमत की घोषणा भी कर दी जाएगी। दशहरा के पहले जीडीए की ओर से ग्रुप हाउसिंग के तीन प्रोजेक्ट लांच करने की घोषणा की गई थी। इसमें से चंपा देवी पार्क के पास प्रस्तावित गोरक्ष एन्क्लेव का पंजीकरण शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिसंबर को पंजीकरण की आखिरी तारीख है। अभी तक 40 से अधिक लोग आवासों की बुकिंग करा चुके हैं। वहीं दो दिसंबर से 300 आवासों वाले ग्रीन वुड हाउसिंग प्रोजेक्ट को लांच करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह प्रोजेक्ट करीब सात एकड़ क्षेत्रफल में फैला होगा। इसमें भी टू, थ्री एवं फोर बीएचके के आवास होंगे। तीसरी योजना राप्ती ग्रीन्स के नाम से लांच होनी है। चिड़ियाघर के सामने प्रस्तावित इस योजना के ले आउट में कुछ परिवर्तन किया जा रहा है। इसे भी जल्द ही लांच करने की तैयारी है। इसमें 72 आवास होंगे।


जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि गोरक्ष एन्क्लेव परियोजना के तहत आवासों के पंजीकरण की आखिरी तारीख एक दिसंबर को है। इसके बाद ग्रीन वुड ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट भी लांच कर दिया जाएगा। चार ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट सहित 550 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के पास भेजा गया है। जल्द ही समय मिल जाने की उम्मीद है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed