फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will participate in Narsingh Shobhayatra of Gorakhpur

Holi 2023: गोरखपुर के नृसिंह शोभायात्रा में शामिल होंगे सीएम योगी, तेज हुई तैयारियां

Sat, 04 Mar 2023 12:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 04 Mar 2023 12:03 PM IST
सार

होली के दिन शहर में निकलने वाली नृसिंह शोभायात्रा आपसी सौहार्द की मिसाल है। इस यात्रा में श्रद्धालु जमकर होली खेलते हैं। होली गीत गूंजते हैं। काले व हरे रंग का प्रयोग नहीं होता। केवल लाल-पीले रंगों से ही होली खेली जाती है।

विज्ञापन
CM Yogi will participate in Narsingh Shobhayatra of Gorakhpur
सीएम आदित्यनाथ योगी - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आठ मार्च को घंटाघर से निकलने वाली भगवान नृसिंह शोभायात्रा में सीएम शामिल होंगे। शोभायात्रा की तैयारी को लेकर शुक्रवार को माया बाजार में बैठक हुई। बैठक में होली उत्सव समिति के अध्यक्ष अरुण प्रकाश मल्ल ने कहा कि कार्यक्रम की सीएम होंगे, ऐसे में शोभायात्रा को भव्य बनाने की जिम्मेदारी हम सभी पर है।
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों को शोभायात्रा की जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक में महामंत्री मनोज जालान, उपाध्यक्ष नन्द किशोर, नगर कार्यवाह जय प्रकाश, संदीप, शैलेंद्र, कृष्णमुरारी, प्रदीप, आदित्य, शिवम पटवा, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


होली के दिन शहर में निकलने वाली नृसिंह शोभायात्रा आपसी सौहार्द की मिसाल है। इस यात्रा में श्रद्धालु जमकर होली खेलते हैं। होली गीत गूंजते हैं। काले व हरे रंग का प्रयोग नहीं होता। केवल लाल-पीले रंगों से ही होली खेली जाती है। इसका श्रेय नानाजी देशमुख को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह मार्च को सीएम करेंगे पीकू का लोकार्पण

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह मार्च को दिन में दो बजे जंगल कौड़िया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत बने पीकू (बाल सघन देखभाल इकाई) का लोकार्पण करेंगे। यह जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. मनीष चौरसिया ने दी।

उन्होंने बताया कि पीकू के तहत तीन बेड के अस्पताल का निर्माण कराया गया है। जिसमें वेंटिलेटर सहित वे तमाम सुविधाएं दी गई हैं जो केवल मेडिकल कॉलेज और सदर अस्पताल में होती हैं। 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए इलाज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed