फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will make his booth strong for election 2024

CM Yogi Visit: अपना बूथ मजबूत बनाएंगे सीएम योगी, पदाधिकारियों से करेंगे संवाद

Mon, 11 Jul 2022 10:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 11 Jul 2022 10:46 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को गोरखपुर क्लब में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभा करके केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will make his booth strong for election 2024
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को हमारा बूथ, सबसे मजबूत अभियान का हिस्सा बनेंगे। वह शहर विधानसभा क्षेत्र के पांच बूथों के अध्यक्ष, मंत्री सहित 100 से ज्यादा पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। साथ ही बूथ मजबूत बनाने का मंत्र देंगे।  

विज्ञापन


भाजपा ने मिशन 2024 की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में सांसद व विधायकों को बूथ सशक्तीकरण का लक्ष्य दिया गया। अब मुख्यमंत्री अपना बूथ मजबूत करने आ रहे हैं। वह एंबियंस बैंक्वेट हॉल बशारतपुर में मंगलवार को बूथ समिति के पदाधिकारियों से मिलेंगे। साथ ही लोकसभा चुनाव से पहले ही सभी कमियों को दूर करने का मंत्र देंगे। इसकी तैयारियों में भाजपा की क्षेत्रीय, जिला व महानगर इकाई जुटी है।
विज्ञापन


रविवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कार्यालय में बैठक करके कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री मंगलवार को दोपहर दो बजे सर्किट हाउस आएंगे। उन्होंने बताया कि कमजोर बूथों को मजबूत बनाने का अभियान चल रहा है। पहला चरण 15 जुलाई को समाप्त होगा, फिर दूसरे चरण का अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

30 जुलाई तक जनकल्याणकारी योजना के लाभार्थियों से संपर्क स्थापित करना है। अगले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भी लाभार्थियों से संवाद करेंगे। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, रमेश गुप्ता, रणविजय शाही, ओमप्रकाश शर्मा, देवेश श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरि, सिद्धांतो घोष, छोटेलाल पासवान, अष्टभुजा श्रीवास्तव मौजूद रहे।

पांच बूथों के 100 से ज्यादा पदाधिकारी लेंगे हिस्सा

राप्ती नगर मंडल के पूर्वोत्तर रेलवे बालक इंटर कॉलेज के तहत आने वाले बूथ संख्या 115, 138, 139, 140 और 141 के 100 से ज्यादा अध्यक्षों व पदाधिकारियों से मुख्यमंत्री योगी संवाद करेंगे।  

जनसभा भी करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री योगी मंगलवार को गोरखपुर क्लब में विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। साथ ही जनसभा करके केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर परिसर में गुरु पूर्णिमा के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed