फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will lay foundation stone of Gorakhnath overbridge and Padleganj to Firak Gorakhpuri intersection fore

CM Yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर आएंगे सीएम, देंगे एक हजार करोड़ की परियोजनाओं का तोहफा

Wed, 05 Apr 2023 10:37 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Apr 2023 10:37 AM IST
सार

मुख्यमंत्री गोरखनाथ पुल और पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक फोरलेन सड़क का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही सुरगहना में पाली-पीपीगंज मार्ग पर ओवरब्रिज, पीपीगंज-जसवल बाजार रेल ओवरब्रिज और जंगल कौड़िया क्षेत्र के एक विद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे।

 

विज्ञापन
CM Yogi will lay foundation stone of Gorakhnath overbridge and Padleganj to Firak Gorakhpuri intersection fore
गोरखपुर में सीएम योगी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आठ अप्रैल को गोरखपुर आएंगे। अपने दो दिनों के प्रवास के दौरान वह जनपद को एक हजार करोड़ की 237 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। इनमें 293 करोड़ की लागत वाली 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और 712 करोड़ की लागत से बनने वाली 200 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री गोरखनाथ पुल और पैडलेगंज से फिराक गोरखपुरी चौराहे तक फोरलेन सड़क का शिलान्यास भी करेंगे। साथ ही सुरगहना में पाली-पीपीगंज मार्ग पर ओवरब्रिज, पीपीगंज-जसवल बाजार रेल ओवरब्रिज और जंगल कौड़िया क्षेत्र के एक विद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गर्भवती किशोरी के पिता, चाचा व प्रेमी हिरासत में, दो दोस्तों की भी जारी तलाश
विज्ञापन
विज्ञापन



 

277 करोड़ से होगा पैडलेगंज-फिराक चौराहे का चौड़ीकरण

पैडलेगंज से फिराक चौराहे तक फोरलेन निर्माण पर 277 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक साल में इस कार्य को पूरा किया जाएगा। 1.8 किलोमीटर लंबा फोरलेन अप्रैल 2024 तक बन जाएगा। इसके बन जाने से जाम की समस्या से निजात मिलेगी। यह फोरलेन 25 मीटर चौड़ा होगा। दोनों तरफ पक्के नाले का निर्माण कराया जाएगा।

गोरखनाथ ओवरब्रिज के समानांतर बनेगा नया ओवरब्रिज, 115 करोड़ खर्च होंगे
गोरखनाथ रोड पर ओवरब्रिज के समानांतर एक और ओवरब्रिज बन जाने से गोरखनाथ क्षेत्र में जाम से बड़ी राहत मिलेगी। इस पुल पर करीब 178 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ओवरब्रिज की लंबाई 766.32 मीटर है। इसमें रेलवे के भाग की लंबाई 17.63 मीटर है। इस रोड पर रोजाना 80 हजार से एक लाख वाहनों की आवाजाही है। इसके निर्माण पर 115 करोड़ खर्च होंगे।





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed