फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi will lay foundation stone and inaugurate schemes worth Rs 753 crore next month in Gorakhpur

गोरखपुर: सीएम अगले माह करेंगे 753 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण, बदलेगी शहर सूरत

Tue, 26 Oct 2021 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 26 Oct 2021 11:06 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने रविवार को शहर में 142 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। अब नगर निगम नये सिरे से एक और भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गया है। इसमें 305 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास व 448 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण होना है।

विज्ञापन
CM yogi will lay foundation stone and inaugurate schemes worth Rs 753 crore next month in Gorakhpur
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों अगले महीने नगर निगम की 753 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होगा। सीएम महादेव झारखंडी क्षेत्र में 330 करोड़ रुपये से हुए सीवर लाइन के कार्य का लोकार्पण करने के साथ ही गोरखनाथ क्षेत्र में 274 करोड़ से प्रस्तावित सीवर लाइन कार्य का शिलान्यास भी करेंगे। सीएम से लोकार्पण कराने के लिए नगर निगम अधूरी योजनाओं को पूरा करने में जुटा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रविवार को शहर में 142 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। अब नगर निगम नये सिरे से एक और भव्य कार्यक्रम को लेकर तैयारियों में जुट गया है। इसमें 305 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास व 448 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण होना है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह का कहना है कि नगर निगम की पूरी तैयारी है। जो कुछ काम अधूरे हैं, उन्हें जल्द पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री के हाथों सभी विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन


इन कार्यों का होगा शिलान्यास

  • सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट- 31.58 करोड़
  • गोरखपुर सीवरेज योजना सी2, पार्ट -1 (सम्मिलित क्षेत्र गोरखनाथ मंदिर क्षेत्र, सूरजकुंड, राजेंद्र नगर पश्चिमी)- 273.44 करोड़
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

लोकार्पण

  • नगर निगम कार्यालय एवं सदन भवन का निर्माण - 23.45 करोड़
  • कान्हा गौशाला में अतिरिक्त कार्य -3.69 करोड़
  • महादेवपुरम से रामगढ़ताल तक नाला निर्माण का कार्य -8.14 करोड़
  • वसुंधरा मोड़ से तुर्रा नाले तक आरसीसी नाला निर्माण व संपवेल का निर्माण  -31.75 करोड़
  • सीवरेज योजना -330 करोड़ रुपये
  • पेयजल पाइप लाइन विस्तार एवं गृह संयोजन योजना -50.56 करोड़


नगर निगम में शामिल 32 गांवों पर खर्च होंगे 195 करोड़
नगर निगम में शामिल 32 गांव के विकास को लेकर भी नगर निगम के साथ जीडीए ने तैयारी तेज कर दी है। नगर निगम ने काफी पहले ही निगम में शामिल गांवों में विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव भेजा था। इन कार्यों की स्वीकृति हो गई है। इस कार्य को नगर निगम के साथ ही जीडीए को भी करना है। इसकी रूपरेखा कमिश्नर ने तैयार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed