फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will launch Gorakhpur Zoo in March

गोरखपुर चिड़ियाघर का लोकार्पण मार्च में करेंगे सीएम योगी: वन मंत्री

Fri, 12 Feb 2021 09:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Feb 2021 09:57 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi will launch Gorakhpur Zoo in March
वन मंत्री दारा सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला।

वन जंतु एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान का कहना है कि देश के तीसरे व प्रदेश के सबसे खूबसूरत चिड़ियाघर का लोकार्पण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मार्च में करेंगे। इसके लिए उनकी सुविधा के अनुसार कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। इसके बाद लोकार्पण की तारीख घोषित की जाएगी। फिलहाल शनिवार से अन्य बचे जानवरों को चिड़ियाघर लाने का सिलसिला शुरू होगा। सेंट्रल जू अथॉरिटी के नियम व मानकों के अनुसार जानवरों को लाया जाएगा।

विज्ञापन


मंत्री दारा सिंह चौहान शुक्रवार को चिड़ियाघर का निरीक्षण के बाद पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम का ड्रीम प्रोजेक्ट और प्रदेश का सबसे खूबसूरत चिड़ियाघर बनकर तैयार हो गया है। शनिवार को लखनऊ चिड़ियाघर से बाघ और तेंदुए के साथ ही कुछ अन्य जानवर लाए जाएंगे। जानवरों को शेड्यूल (1-2-3-4) के हिसाब से लाया जाएगा।
विज्ञापन


फरवरी और मार्च का समय जानवरों को लाने के लिए उपयुक्त होता है। इसकी अनुमति सेंट्रल जू अथॉरिटी से मिल चुकी है। इस दौरान नगर विधायक डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइन, सहायक परियोजना प्रबंधक निर्माण निगम डीबी सिंह के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

वन्य जीवों के खानपान और स्वास्थ्य की जानकारियां ली

बता दें कि बृहस्पतिवार से जानवरों को लाने का सिलसिला शुरू हो गया है। शुक्रवार को वन मंत्री, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल और पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ पवन कुमार शर्मा ने चिड़ियाघर जाकर लाए गए जानवरों का निरीक्षण किया। प्राणि उद्यान के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश प्रताप सिंह से वन्य जीवों के खानपान और स्वास्थ्य की जानकारियां ली।  

लखनऊ से लाए जाएंगे काला हिरण, कछुआ, बारहसिंगा
वन मंत्री ने कहा कि शनिवार को लखनऊ से बाघ और तेंदुए के अलावा अन्य वन्य जीव लाए जाएंगे। इनमें सेही, काला हिरण, कछुआ, बारहसिंगा, सियार, रसल वाइपर (अजगर), घड़ियाल शामिल हैं।

कानपुर प्राणि उद्यान से आएंगे दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ
लखनऊ प्राणि उद्यान से वन्य जीवों को लाए जाने के बाद कानपुर चिड़ियाघर से भी जानवर लाए जाएंगे। इनमें दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, लंगूर, बंदर, काला भालू, हिमालयन भालू शामिल हैं। इनकी संभावित तारीख 19 फरवरी है। दिल्ली प्राणि उद्यान से सांभर और लोमड़ी लाए जाएंगे। वन मंत्री ने बताया कि पहले फेज में 133 वन्य जीवों को लाने की अनुमति मिल गई है।

दूसरे फेज में आएगा इस्राइल से जेब्रा
वन मंत्री ने बताया कि इस्राइल से तीन जोड़े जेब्रा लाए जाएंगे। लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर के चिड़ियाघरों में एक-एक जोड़ा जेब्रा रखा जाएगा। हालांकि उन्हें दूसरे फेज में लाया जाएगा।
 

लॉयन सफारी से 27 को लाए जाएंगे बब्बर शेर

प्राणि उद्यान में 27 फरवरी को लॉयन सफारी इटावा से बब्बर शेर लाए जाएंगे। इसमें दो नर और एक मादा शेर शामिल हैं।

चार मार्च तक चिड़ियाघर आ जाएंगे 133 वन्य जीव
प्राणि उद्यान में लखनऊ, कानपुर, दिल्ली, इटावा लॉयन सफारी के अलावा अन्य प्राणि उद्यानों से चार मार्च तक 133 वन्य जीवों को लाया जाएगा। जैसे-जैसे वन्य जीव लाए जाएंगे, उन्हें क्वारंटीन किया जाएगा। इसके बाद बाड़ों में रखा जाएगा। मार्च में उद्घाटन के बाद प्राणि उद्यान को लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।

ट्वाय ट्रेन का भी हो सकता है लोकार्पण
वन मंत्री ने कहा कि प्राणि उद्यान में लोकार्पण के साथ ही ट्वाय ट्रेन का उद्घाटन भी किया जा सकता है। रामगढ़ताल के साथ ईको टूरिज्म के लिहाज से चिड़ियाघर अपनी अलग पहचान बनाएगा। इसके लोकार्पण के साथ ही ट्वाय ट्रेन को भी शुरू किया जा सकता है। तैयारी पूरी हो चुकी है। मैं चाहता हूं कि चिड़ियाघर के लोकार्पण के दिन ही मुख्यमंत्री ट्वाय ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएं।

 

गुजरात केवड़िया की तर्ज पर चलेगी बस

मंत्री ने बताया कि प्राणि उद्यान के अंदर ट्वाय ट्रेन के साथ सफारी बस भी चलाई जाएगी। उसमें बैठकर पर्यटक चिड़ियाघर का नजारा ले सकेंगे। बुजुर्ग लोगों को ध्यान में रखकर इसे शुरू किया जाएगा। परिवार के सदस्यों के साथ वे भी प्राणि उद्यान का नजारा ले सकते हैं।

टेंडर हो चुका है, जल्द कर देंगे शुरू
वन मंत्री ने कहा कि प्राणि उद्यान के अंदर कैंटीन का टेंडर हो चुका है। जल्दी ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

विनोद वन से लाए गए चार जीव
विनोद वन से 12 वन्य जीवों को लाया जाएगा। इसमें तीन ला दिए गए। विनोद वन में पिंजड़े रखे गए हैं। अजगर के अलावा कुछ अन्य वन्य जीव पिंजड़े में हैं। इन्हें अनुकूल मौका देखकर प्राणि उद्यान लाया जा सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed