फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will inaugurate the float in Ramgarhtal, officials are busy in preparations

रामगढ़ताल: CM योगी करेंगे 'फ्लोट' का उद्घाटन, अधिकारी तैयारी में जुटे- लिया जायजा

Mon, 16 Sep 2024 03:03 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 16 Sep 2024 03:03 PM IST
सार

जीडीए उपाध्यक्ष रविवार की सुबह नौकायन पहुंचे और जेटी का निरीक्षण किया। वहीं मंच लगाया जाएगा। जहां से उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद वह बगल में स्थापित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जाएंगे और फीता काटकर उसका लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री रेस्टोरेंट का निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will inaugurate the float in Ramgarhtal, officials are busy in preparations
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन सीएम करेंग. जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ताल में उतारे गए फ्लोटिंग रेस्टोरेंट 'फ्लोट' के लोकार्पण की तिथि तय होने के साथ ही इसकी तैयारी भी तेज हो गई है। इसकी तैयारी का जायजा लेने एवं कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन ने मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान तय किया गया कि लोकार्पण का मुख्य कार्यक्रम एवं सभा जेटी पर आयोजित होगी। इसमें ग्रीन वुड योजना के पांच आवंटियों को मुख्यमंत्री के हाथों फ्लैट आवंटन का प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री फ्लोट पहुंचेंगे और फीता काटकर लोकार्पण करने के बाद उसका निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 19 सितंबर की शाम 4:00 बजे फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का लोकार्पण करने के साथ ग्रीन वुड ग्रुप हाउसिंग परियोजना के पांच लाभार्थियों को आवंटन पत्र प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi will inaugurate the float in Ramgarhtal, officials are busy in preparations
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का उद्घाटन सीएम करेंग. जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद अधिकारी तैयारी में जुट गए हैं।

जीडीए उपाध्यक्ष रविवार की सुबह नौकायन पहुंचे और जेटी का निरीक्षण किया। वहीं मंच लगाया जाएगा। जहां से उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे। संबोधन के बाद वह बगल में स्थापित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट जाएंगे और फीता काटकर उसका लोकार्पण करेंगे।

मुख्यमंत्री रेस्टोरेंट का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान जीडीए उपाध्यक्ष ने जेटी एवं रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। उन्होंने अब तक की गई तैयारी के बारे में जानकारी ली और जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए। जीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया है। जरूरी तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान सचिव उदय प्रताप सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता नरेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed