फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will give a pre-Diwali gift of three billion to Gorakhpur

UP News: सीएम योगी गोरखपुर को देंगे तीन अरब का प्री दिवाली गिफ्ट, कई परियोजनाओं का होगा लोकार्पण शिलान्यास

Mon, 17 Oct 2022 04:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Oct 2022 04:31 PM IST
सार

सीएम योगी गोरखपुर नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में निगम की 215.97 करोड़ रुपये की लागत वाली 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। वहीं जीडीए के 62.84 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया जाएगा।

विज्ञापन
CM Yogi will give a pre-Diwali gift of three billion to Gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिवाली की तैयारियों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर को दो दिन में तीन अरब रुपये के विकास कार्यों का प्री दिवाली गिफ्ट देंगे। सीएम मंगलवार को गोरखपुर नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में निगम की 215.97 करोड़ रुपये की लागत वाली 226 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


इसी समारोह में सीएम के हाथों गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के 62.84 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया जाएगा। दिवाली के पहले दिए जा रहे विकास कार्यों के सौगात के क्रम में मुख्यमंत्री बुधवार को 2.12 करोड़ रुपये से बने नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने के साथ 20.27 करोड़ रुपये की लागत वाली उनवल बाईपास सड़क जनता को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


मंगलवार शाम करीब चार बजे से नगर निगम परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा निगम की 209.88 करोड़ रुपये की 188 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 6.09 करोड़ रुपये के 38 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। साथ ही वह जीडीए के 62.84 करोड़ रुपये के 54 कार्यो का शिलान्यास करते हुए निर्माण का मार्ग प्रशस्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जीडीए के इन प्रस्तावित सड़क व नाली निर्माण कार्यों को त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत मंजूरी मिली है। जबकि लोकार्पण व शिलान्यास वाली नगर निगम की परियोजनाओं में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत सड़क, नाली निर्माण के साथ ही वार्डों में पार्षद वरीयता के कार्य, वार्डों में लाइट, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, वेस्ट मैनेजमेंट हेतु एमआरएफ सेंटर निर्माण, नलकूप, मिनी नलकूप तथा पंप हाउसों के निर्माण कार्य शामिल हैं।

बुधवार सुबह सीएम योगी नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर उर्फ उनवल में नगर पंचायत के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। 29 जून 2017 में नगर पंचायत के गठन के साथ ही अब तक 149 विकास कार्यों के लिए इसे 12.85 करोड़ रुपये की धनराशि व्यय की जा चुकी है।

नगर पंचायत भवन के उद्घाटन समारोह में सीएम योगी बहुप्रतीक्षित उनवल बाईपास का भी लोकार्पण करेंगे। 3.50 किमी लंबे उनवल बाईपास के  निर्माण की लागत 20.27 करोड़ रुपये है। इस बाईपास के बन जाने से उनवल क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed