फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will give a gift of development works worth 1805 crores in Gorakhpur today

नए साल की सौगात: दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, 1805 करोड़ के विकास कार्यों का देंगे तोहफा

Wed, 29 Dec 2021 12:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 29 Dec 2021 12:32 PM IST
सार

इस दौरान सीएम वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोरखपुर नगर निगम के नए सदन भवन, तीन आईटीआई, एक पॉलिटेक्निक, एक राजकीय मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय में छात्रावास, महानगर की दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, सीवरेज सिस्टम, पेयजल, सड़क-नाली समेत सैकड़ों विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 

विज्ञापन
CM Yogi will give a gift of development works worth 1805 crores in Gorakhpur today
सीेएम योगीा आदित्यनाथ के आगमन को लेकर नगर निगम को सजाया गया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे। इन दो दिनों में वह जिले के लोगों को 1805 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का तोहफा देंगे। इस दौरान वह वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गोरखपुर नगर निगम के नए सदन भवन, तीन आईटीआई, एक पॉलिटेक्निक, एक राजकीय मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय में छात्रावास, महानगर की दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग, ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन, सीवरेज सिस्टम, पेयजल, सड़क-नाली समेत सैकड़ों विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। 

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर मुख्यमंत्री गोरखपुर पहुंचेंगे। शाम चार बजे वह नगर निगम के नए पांच मंजिला सदन भवन का लोकार्पण करने के साथ करीब 520 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। इनमें 360.45 करोड़ रुपये की लागत वाली 154 परियोजनाओं का शिलान्यास व 159.37 करोड़ रुपये वाली 109 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। नगर निगम के नवीन सदन भवन परिसर में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा भी स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री योगी अपने गुरुदेव की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। शाम को वह जीडीए सभागार में प्राधिकरण की तरफ से महायोजना-2031 की रुपरेखा का प्रस्तुतीकरण देखेंगे। 
विज्ञापन


मंदिर में ही रात्रि विश्राम के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री रामगढ़ताल क्षेत्र में बने विश्व स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का शुभारंभ करेंगे। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वह 1008.54 करोड़ रुपये की 99 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व 276.56 करोड़ रुपये की लागत वाली 11 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के अवसर पर सीएम योगी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इससे पहले वह नया सवेरा का निरीक्षण करने के साथ ही रामगढ़ताल में बोटिंग भी कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इनका होगा लोकार्पण : 

नगर निगम का सदन भवन : 23.45 करोड़ रुपये
आईटीएमएस-प्रथम चरण : 50.25 करोड़
डूडा की तरफ से बनी 40 सड़कें : 22.23 करोड़
नगर निगम की तरफ से बनीं सड़कें, नाली आदि : ( संख्या-61) : 11.88 करोड़
अमृत योजना के तहत पेयजल पाइपलाइन विस्तार : 50.56 करोड़ रुपये

बुधवार को इनका शिलान्यास : 

सीवरेज योजना : 223.86 करोड़ रुपये
रेलवे बस स्टेशन के सामने मल्टीलेवल स्मार्ट पार्किंग :  49.85 करोड़
सॉलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट : 58.40 करोड़
रामगढ़ताल सुंदरीकरण फेज-दो : 35.42 करोड़
सडक-नाली आदि (संख्या 143) : 15.68 करोड़

गुरुवार को इनका होगा लोकार्पण 

वाटर स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स : 44.75 करोड़
आईटीआई जंगल कौड़िया : 7 करोड़ रुपये
आईटीआई सहजनवां  : 7.29 करोड़
आईटीआई भटहट  : 9.02 करोड़
राजकीय इंटर कॉलेज सोनौरा बुजुर्ग कैंपियरगंज : 5.41 करोड़
गोरखपुर विश्वविद्यालय में नेपाल के छात्रों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का छात्रावास : 9.52 करोड़
सीएचसी उसवा बाबू : 5.52 करोड़
राजकीय पॉलिटेक्निक सहजनवां : 15.79 करोड़ 
गुरु गोरखनाथ शोध पीठ : 11.56 करोड़
विधि विज्ञान प्रयोगशाला श्रेणी बी : 66 करोड़
गोरखपुर विश्वविद्यालय में बालिका छात्रावास : 4.55 करोड़

गुरुवार को इनका होगा शिलान्यास

ड्रग वेयरहाउस : 9.32 करोड़ रुपये 
नकहा-मानीराम फोरलेन : 76.28 करोड़
अक्षयपात्र फाउंडेशन का केंद्रीयकृत रसोईघर : 14.02 करोड़
चौरीचौरा-सोनबरसा समपार पर ओवरब्रिज : 59.44 करोड़

कल यूपी के पहले वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सौगात देंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गोरखपुर को प्रदेश के पहले वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स की सौगात देंगे। इसके शुरू होने से रोमांच पसंद करने वाले लोगों को गोवा और विदेशों जैसे वाटर एडवेंचर स्पोर्ट्स का रोमांच गोरखपुर में ही मिलेगा। यहां जल क्रीड़ा की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हो सकेगा। 

मुख्यमंत्री योगी की पहल पर करीब 1700 एकड़ में फैली प्राकृतिक झील रामगढ़ताल के समीप पांच एकड़ क्षेत्रफल में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण उत्तर प्रदेश पर्यटन विकास निगम की तरफ से कराया गया है। यहां विभिन्न प्रकार की बोटिंग, वाटर बाइकिंग, स्कीइंग आदि की सुविधा विकसित की गई है। वाटर स्पोर्ट्स के विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण के लिए गोवा की एक कंपनी की सेवा ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed