फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi will gift development projects worth 1821 crores in Gorakhpur

Gorakhpur News: मुख्यमंत्री देंगे 1821 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Thu, 24 Nov 2022 10:33 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Nov 2022 10:33 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 27 नवंबर को दोपहर बाद आएंगे। शाम 4.30 बजे से स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चार बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
CM yogi will gift development projects worth 1821 crores in Gorakhpur
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नगर निकाय चुनाव से पहले मुख्यमंत्री जिले को 1821.61 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें गोड़धोइया नाला, खजांची फ्लाईओवर, सीवरेज योजना जोन सी पार्ट टू और भटहट-बांसस्थान फोरलेन मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर 27 नवंबर को दोपहर बाद आएंगे। शाम 4.30 बजे से स्पोर्ट्स कालेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में चार बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इनके पूरा होने पर शहर के एक बड़े हिस्से में रह रहे लोगों को जलभराव से मुक्ति मिलने के साथ जाम की समस्या से निजात मिल सकती है। 21 वार्डों में सीवरेज व्यवस्था दुरुस्त होगी।
विज्ञापन


अपने प्रवास के दूसरे दिन 28 नवंबर को मुख्यमंत्री, चंपा देवी पार्क में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह यहां करीब एक हजार जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

गोड़धोइया नाले के निर्माण पर 474 करोड़ खर्च होंगे

करीब 10 किलोमीटर में फैले गोड़धोइया प्राकृतिक नाले को पक्का बनाया जाएगा। त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत नाले के निर्माण और उसके दोनों ओर सड़क बनाने के लिए शासन ने 474 करोड़ 42 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं। नाले की शुरूआत में चौड़ाई 10 मीटर होगी और आखिर में यानी रामगढ़ताल के पास 20 मीटर होगी। इसी तरह, कौवाबाग से बरगदवां फोरलेन पर प्रस्तावित खजांची फ्लाईओवर का निर्माण 96 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से होगा।

21 वार्डों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा
गोरखपुर सीवरेज जोन सी पार्ट टू योजना से रोहिन नदी में गिरने वाले तीन नालों (स्टेपिंग स्टोन नाला, बरगदवा गांव जालान नाला व महेसरा मोहरीपुर नाला) से संबंधित 21 वार्डों को सीवरेज नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। इसकी लागत 561 करोड़ 34 लाख रुपये है।

इसके तहत 188.47 किलोमीटर सीवर लाइन बिछाई जाएगी, 30 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाया जाएगा। इससे 43 हजार 963 घर सीवर लाइन से जुड़ सकेंगे। 11.61 किलोमीटर लंबे भटहट-बांसस्थान मार्ग का चौड़ीकरण कर इसे फोरलेन बनाने पर  689 करोड़ 35 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed