फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will distribute tablets to teachers of council schools in Gorakhpur

Gorakhpur: आज CM योगी स्मार्ट क्लास का भी करेंगे शुभारंभ, परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को वितरित करेंगे टैबलेट

Wed, 25 Oct 2023 06:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 25 Oct 2023 06:47 AM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री की ओर से प्री-प्राइमरी शिक्षा के लिए को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को आईटीआई गांधीनगर की ओर से विकसित वंडर बॉक्स का वितरण किया जाएगा। कुल 3780 वंडर बॉक्स वितरित किए जाने हैं।

विज्ञापन
CM Yogi will distribute tablets to teachers of council schools in Gorakhpur
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को सक्षम और स्मार्ट बनाने के अभियान को गति देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के समारोह में सम्मिलित होंगे। इस समारोह में मुख्यमंत्री अध्यापन के लिए शिक्षकों को टैबलेट वितरित करेंगे। साथ ही स्मार्ट क्लास की स्थापना का शुभारंभ करेंगे। प्री प्राइमरी शिक्षा के लिए वंडर बॉक्स वितरित करने के साथ दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे।
विज्ञापन


मंडल स्तरीय यह समारोह बुधवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे से योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में होगा। इस अवसर पर सीएम योगी गोरखपुर मंडल के चार जनपदों (गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया व कुशीनगर) के परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के लिए 14360 टैबलेट वितरण का शुभारंभ करेंगे। गोरखपुर मंडल के 64 विकास खंडों में आईसीटी (इंफॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी) लैब्स और 1086 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरक्षपीठाधीश्वर की अगुवाई में आज शाम निकलेगी विजयदशमी शोभायात्रा, दर्शाएगा समाजिक समरसता
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री की ओर से प्री-प्राइमरी शिक्षा के लिए को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों को आईटीआई गांधीनगर की ओर से विकसित वंडर बॉक्स का वितरण किया जाएगा। कुल 3780 वंडर बॉक्स वितरित किए जाने हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों को सुगम्य क्रेन, ब्रेल किट, बीटी हियरिंग एड, ट्राइसाइकिल, व्हील चेयर, क्रच, सीपी चेयर आदि का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर 130 दिव्यांग बच्चों को 190 उपकरण वितरित किए जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed