फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will come to Gorakhpur today will welcome President tomorrow

CM Yogi visit Gorakhpur: आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी, कल राष्ट्रपति का करेंगे स्वागत

Fri, 27 Aug 2021 01:40 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 27 Aug 2021 01:40 AM IST
सार

सीएम योगी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का गोरखपुर में स्वागत करेंगे। दोनों कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके शनिवार देर शाम लखनऊ प्रस्थान करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
CM Yogi will come to Gorakhpur today will welcome President tomorrow
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को ही गोरखपुर आ सकते हैं। उनके यहां दोपहर 2.30 बजे पहुंचने की उम्मीद है। वह लखनऊ से हेलीकाप्टर से सीधे भटहट के पिपरी में आयुष विश्वविद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। वहां तैयारियां जांचने के बाद मानीराम के सोनबरसा में स्थित गुरु गोरखनाथ विश्वविद्यालय जाएंगे।

विज्ञापन


वहां से मंदिर या एनेक्सी भवन सभागार में प्रशासन, पुलिस एवं लखनऊ से आए अधिकारियों के साथ बैठक कर राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन वह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का गोरखपुर में स्वागत करेंगे।
विज्ञापन


दोनों कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनके शनिवार देर शाम लखनऊ प्रस्थान करने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम तक प्रोटोकॉल नहीं जारी हो सका था, मगर प्रशासन एवं पुलिस के अफसर तैयारियों में जुटे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed