{"_id":"6292df2ecaf26e4d8e450ddc","slug":"cm-yogi-will-come-to-gorakhpur-today-to-check-preparations-for-arrival-of-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"President Visit: राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां जांचने आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
President Visit: राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां जांचने आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी
Sun, 29 May 2022 08:19 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 29 May 2022 08:19 AM IST
सार
गीता प्रेस का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री, गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। यहां अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनने के बाद वह मगहर जा सकते हैं।
विज्ञापन
CM yogi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रविवार शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन की तैयारियां जांचेंगे। मुख्यमंत्री दो दिन के दौरे पर रविवार दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचेंगे।
करीब चार बजे वह रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के गोरखपुर क्षेत्रीय केंद्र के भवन की आधारशिला रखेंगे। राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने बताया कि शिलान्यास की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस मौके पर विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी एवं विद्या शाखाओं के निदेशक उपस्थित रहेंगे।
शिलान्यास कार्यक्रम के बाद सीएम गीता प्रेस जाकर राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे। वहीं पर वह अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। गीता प्रेस का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री, गोरखनाथ मंदिर जाएंगे। यहां अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह जनता दर्शन में लोगों की फरियाद सुनने के बाद वह मगहर जा सकते हैं।
विज्ञापन
805.73 वर्ग मीटर में बनेगा भवन
कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने बताया कि राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के गोरखपुर क्षेत्रीय केंद्र के भवन का निर्माण 805.73 वर्ग मीटर में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कराएगा। बताया कि गोरखपुर क्षेत्रीय केंद्र से संबद्ध 144 अध्ययन केंद्र गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज सिद्धार्थनगर एवं संतकबीर नगर आदि जिलों में संचालित किए जा रहे हैं। गोरखपुर क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत 7310 शिक्षार्थियों ने विभिन्न शैक्षिक एवं रोजगार परक कार्यक्रमों में प्रवेश लिया है।