फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi will come on two-day tour in Gorakhpur today

CM yogi Visit: दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे सीएम योगी, कल पीएम मोदी का करेंगे स्वागत

Sun, 24 Oct 2021 03:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 24 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

सीएम योगी गोरखपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे और फिर उन्हीं के साथ सिद्धार्थनगर प्रस्थान कर जाएंगे। प्रधानमंत्री, सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सात मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे।

विज्ञापन
CM Yogi will come on two-day tour in Gorakhpur today
पीएम मोदी और सीएम योगी। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की दोपहर बाद गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने यहां विभिन्न कार्यक्रमों में करीब 180 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके बाद सीएम किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों को 70 करोड़ रुपये ऋण वितरित करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शाम चार बजे से महायोगी गुरु गंभीरनाथ प्रेक्षागृह भवन सभागार में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के राज्य ऋण संगोष्ठी एवं ग्रामीण समृद्धि सम्मान कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहां वह किसान क्रेडिट कार्ड धारकों को 55 करोड़ और स्वयं सहायता समूहों को 14.82 करोड़ रुपये का ऋण वितरित करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद वह करीब 38 करोड़ की लागत से बने गोलघर स्थित पहले मल्टीलेवल पार्किंग का फीता काटकर लोकार्पण करेंगे। वहां से निकलकर वह दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां नगर निगम की करीब 141 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास करेंगे। साथ ही जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले दिन सुबह सोमवार को वह गोरखपुर एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करेंगे और फिर उन्हीं के साथ सिद्धार्थनगर प्रस्थान कर जाएंगे। प्रधानमंत्री, सिद्धार्थनगर में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सात मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed