{"_id":"65dfa39876fdf375e50e2c8c","slug":"cm-yogi-will-come-on-march-2-will-gift-projects-worth-rs-1007-crore-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-481723-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दो मार्च को आएंगे सीएम योगी, 1007 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दो मार्च को आएंगे सीएम योगी, 1007 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
विज्ञापन
- तीन मार्च को ताल नदौर में सीएम रखेंगे पशु चिकित्सा महाविद्यालय की आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर दो मार्च को गोरखपुर आएंगे। इस दौरान योगी जिले को 1007 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और ताल नदौर में पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय की आधारशिला रखेंगे।
मुख्यमंत्री योगी दो मार्च को गोरखपुर पहुंचेंगे। दोपहर बाद महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वह 1007 करोड़ रुपये की 49 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें करीब 954 करोड़ रुपये से अधिक की 35 परियोजनाओं का शिलान्यास तथा 53 करोड़ रुपये से अधिक की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण शामिल है। लोकार्पण और शिलान्यास की परियोजनाओं में बाढ़ बचाव, फ्लाई ओवर, सड़क एवं नाली निर्माण, कलक्ट्रेट परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण, एमईएस ऑफिस की शिफ्टिंग, पर्यटन विकास के कार्य सम्मिलित हैं।
सीएम तीन मार्च को ताल नदौर में दोपहर बाद पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के निर्माण के लिए भूमि पूजन करेंगे। यह महाविद्यालय, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा से संबद्ध होगा। इसके बन जाने से पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के पशुपालकों को भी काफी फायदा होगा। इस महाविद्यालय को बाद में विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने का विचार है।
विज्ञापन
-
80 एकड़ भूमि में बनेगा महाविद्यालय, खर्च होंगे 228 करोड़
पशु चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय के लिए गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर स्थित ताल नदौर में 80 एकड़ भूमि चिन्हित की जा चुकी है। पहले चरण के निर्माण पर 228 करोड़ रुपये की लागत आएगी। कार्यदायी संस्था के रूप में लोक निर्माण विभाग को जिम्मेदार दी गई है। महाविद्यालय के परिसर में हॉस्पिटल ब्लॉक, एकेडमिक ब्लॉक, स्टाफ क्वार्टर, छात्रावास जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पशु चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी विभिन्न विधाओं के शोध अध्ययन केंद्रों की स्थापना की जाएगी। महाविद्यालय परिसर को ''''नेट जीरो’ की अवधारणा पर विकसित किया जाएगा। प्रारंभिक चरण में यहां स्नातक स्तर पर 100 छात्रों के प्रवेश की व्यवस्था होगी।