फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi visit to Siddharthnagar news update

सीएम योगी का सिद्धार्थनगर दौरा: सुविधाओं की जानी हकीकत, खुद को सुरक्षित रखने की दी नसीहत

Thu, 27 May 2021 07:14 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 27 May 2021 07:14 PM IST
सार

  • सीएम ने जोगिया गांव के दौरे पर निगरानी समिति के सदस्यों से की बात
  • पूछा- चिकित्सक मरीजों से बातचीत करते हैं कि नहीं
  • लोगों को जागरूक करने का भी दिया निर्देश

विज्ञापन
CM Yogi visit to Siddharthnagar news update
जोगिया गांव का दौरा करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के कोरोना संक्रमण से प्रभावित गांव जोगिया के दौरे पर स्वास्थ्य सुविधाओं की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया। साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों के बातचीत के दौरान उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को खुद को सुरक्षित रखने की भी नसीहत दी। मुख्यमंत्री ने जोगिया ब्लॉक के जोगिया गांव के प्राथमिक विद्यालय पर निगरानी समिति में शामिल प्रधान शालिनी, आशा कार्यकर्ता कमला देवी आदि सदस्यों के साथ बैठक करते हुए गांव में कोरोना संक्रमण की जानकारी ली।

विज्ञापन


उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों से पूछा कि गांव में कितने लोगों की जांच की और दवाएं दीं। उन्हें बताया गया कि 10 लोगों को जांचकर दवाएं दी गईं। कितने संक्रमित हैं पूछने पर जवाब दिया कि दो संक्रमित हैं दोनों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने पूछा कि डॉक्टर ठीक हैं, मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जानते हैं कि नहीं। सदस्यों ने हां में सिर हिलाते हुए जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने नसीहत देते हुए कहा कि गांव में जांच के दौरान अपनी भी सुरक्षा का ध्यान अवश्य रखें। जांच करते समय मुंह पर मास्क व हाथ में गल्ब्स लगाना अति आवश्यक है, साथ ही गांव के लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घर-घर जाकर जांच करने, लक्षण वाले संदिग्ध को दवा देने, बाहर से आने वाले प्रवासियों को घर में व्यवस्था नहीं होने पर गांव के बाहर क्वारंटीन करने का निर्देश दिया। निगरानी के सदस्यों में लेखपाल देवेंद्र त्रिपाठी, सचिव संजय वरुण, कोटेदार सुरेंद्र यादव, सफाईकर्मी रामशंकर शामिल रहे।



 

बढ़ाया हौसला, बोले- मिलकर लड़ेंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जोगिया गांव के निगरानी समिति के सदस्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा कार्य के साथ ही अब दिमागी बुखार से बच्चों को बचाने की तैयारी करें। उन्होंने सीएचसी जोगिया में निर्माणाधीन आरटीपीसीआर लैब का निरीक्षण किया। साथ सीएमओ को इसे जल्द संचालित करने का निर्देश दिया। जोगिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में उन्होंने निगरानी समिति के सदस्यों से संवाद किया। उन्होंने समिति के सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से सभी लोग मिलकर लड़ेंगे तो पूरी तरह सफलता प्राप्त होगी।

कमांड सेंटर का भी निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले कलेक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कंट्रोल एंड कमांड सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने सेंटर पर बनाए गए सभी कॉउंटरों का एक-एक कर जायजा लिया। कॉउंटरों पर तैनात अधिकारी-कमर्चारियों से पूछताछ की। मेडिसिन किट वितरण, रैपिड रिस्पॉन्स टीमों, एंबुलेंस सेवा आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली।

बुजुर्ग को टीका लगवाया
सिद्धार्थनगर दौरे के दौरान सीएम योगी जिला अस्पताल के कोविड टीकाकरण केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने टीकाकरण की प्रगति की जानकारी ली। खुद खड़े होकर एक बुजुर्ग को टीका लगवाया। मुख्यमंत्री ने टीका लगवाने आए लोगों से यह भी पूछा कि कोई दिक्कत तो नहीं है। उन्होंने कहा कि आप लोग दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed