Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi takes a cruise ride on Ramgarh Tal in Gorakhpur

UP: गोरखपुर में सीएम योगी ने रामगढ़ताल में की क्रूज सवारी, ताल की साफ-सफाई का लिया जायजा

Thu, 21 May 2026 08:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 21 May 2026 08:44 PM IST
सार

जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनप्रतिनिधियों के साथ रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज की सवारी की। लहरों पर भ्रमण के दौरान उन्होंने ताल की स्वच्छता का जायजा लिया और विकसित पर्यटन स्थल के रूप में इसकी नई पहचान देखी।

विज्ञापन
CM Yogi takes a cruise ride on Ramgarh Tal in Gorakhpur
सीएम योगी ने की क्रूज सवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप के समापन पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार शाम जनप्रतिनिधियों के साथ नैसर्गिक रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज की सवारी की। करीब 25 मिनट तक क्रूज पर सवार होकर मुख्यमंत्री निखरे ताल की लहरों के स्पंदन की आनंदानुभूति करने के साथ गोरखपुर की नई विकसित पहचान को ताल के किनारे उमड़ी भीड़ से महसूस करते रहे। ताल की लहरों पर भ्रमण करने के दौरान सीएम ने इस विशाल प्राकृतिक झील की साफ सफाई का भी जायजा लिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

रामगढ़ताल के कायाकल्प का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। उनके विजन से निखरा-संवारा रामगढ़ताल न केवल नए गोरखपुर की नई पहचान बन चुका है बल्कि इसकी गिनती अब इस अंचल के खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में भी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन विकास के साथ यहां बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन हुआ है। इस ताल में बड़े महानगरों की तर्ज पर क्रूज और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का भी संचालन हो रहा है। साथ ही ताल में वाटर स्पोर्ट्स की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं ने इसे नेशनल फेम दिला दिया है। 

विज्ञापन

जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में पुरस्कार वितरण करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लेक क्वीन क्रूज पर पहुंचे। यहां उन्होंने क्रूज की सवारी के बीच ताल की स्वच्छता का भी निरीक्षण किया। उनके साथ कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थर। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ फोटो भी खिंचवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed