फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi strict now will not cut arbitrary challan in Gorakhpur

गोरखपुर: सीएम योगी सख्त, अब नहीं कटेगा गोरखपुर में मनमाना चालान

Sat, 15 Oct 2022 09:57 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 15 Oct 2022 09:57 AM IST
सार

आंकड़ों को देखे तो छह महीने (जनवरी से जून) के बीच जिले में एक लाख एक हजार 559 लोगों के वाहनों का चालान कर एक करोड़ से अधिक की धनराशि वसूली गई है। इसे लेकर लंबे समय से आम लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही थी। मामला शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा।

विज्ञापन
CM Yogi strict now will not cut arbitrary challan in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में यातायात व्यवस्था सुधारने के नाम पर लोगों से मनमाना जुर्माना वसूलने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई है। उनके तल्ख तेवर के बाद पुलिस मनमाना चालान नहीं वसूलेगी, बल्कि यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करेगी। सिर्फ नियमों की ज्यादा अनदेखी करने वालों पर ही सख्ती की जाएगी। खासकर बिना नंबर प्लेट के वाहन, तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट के कार चलाने और बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने आदि पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, परिवार लेकर वाहन से बाजार गए लोगों तक को पुलिस नहीं छोड़ती थी। चंद मिनट भी अगर वाहन किसी ने खड़ा किया तो चालान कट जाता था। चालान की राशि में इतनी भारी-भरकम होती है कि उसे लेकर आम आदमी परेशान हो जाता है।
विज्ञापन


आंकड़ों को देखे तो छह महीने (जनवरी से जून) के बीच जिले में एक लाख एक हजार 559 लोगों के वाहनों का चालान कर एक करोड़ से अधिक की धनराशि वसूली गई है। इसे लेकर लंबे समय से आम लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही थी। मामला शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बताया कि यातायात के नाम पर मनमानी हो रही है और इससे सरकार की छवि भी खराब हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई है। सीएम की सख्ती का असर है कि अब पुलिस ने चालान कर जुर्माना वसूलने की जगह जागरूक करने का फैसला लिया है।

 

चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करेगी पुलिस

स्कूलों, कॉलेजों, सार्वजनिक जगहों, दुकानों में जाकर पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी। एसपी सिटी कृष्ण कुमार ने बताया कि जल्द ही जागरुकता अभियान को तेज किया जाएगा। इसके लिए पुलिस चौपाल लगाएगी और लोगों को यातायात नियमों के पालन को प्रेरित करेगी।

बच्चे सहित कार को उठा ले गई थी क्रेन
दरअसल, पूरा मामला बृहस्पतिवार को हुई एक घटना से भी सामने आया है। वाहनों को उठाने वाले ठेकेदार ने क्रेन से एक कार को उठाया था, जिसमें एक छोटा बच्चा भी था। पिता पीछे से दौड़ता रहा और किसी ने उसकी एक न सुनी। यह मामला भी सीएम के पास पहुंचा था। इसके पहले भी गणेश चौराहा पर इस तरह की घटना सामने आई थी।

इन दोनों मामलों में चंद मिनटों के लिए लोगों ने वाहन को खड़ा किया था। तारामंडल निवासी अभिजीत सिंह ने बच्चे सहित कार को उठाने की शिकायत एसपी ट्रैफिक से की थी। इसे लेकर एसपी ने ठेकेदार से नाराजगी जताई और साथ में गए पीआरडी जवान को वापस भी बुला लिया है। इस मामले का संज्ञान भी मुख्यमंत्री ने लिया था।

छह महीने (एक जनवरी से 30 जून तक) में वसूला गया जुर्माना

ट्रैफिक रूल   चालान शमन शुल्क
बिना हेलमेट 51,998 48,25,000
सीट बेल्ट 4,503 6,47,500


 

मोबाइल पर बात

 

करते ड्राइविंग  626 69,500
नो पार्किंग में गाड़ी 29,589  19,70,500
रेड लाइट क्रॉस करना 4,833 4,74,800
तीन सवारी 4,465 5,16,100
ड्रंक-एंड-ड्राइव 22  अभी वसूला नहीं गया
स्टंट करते हुए 20  अभी वसूला नहीं गया
ओवर स्पीडिंग पर 657 1,62,000
अन्य नियमों पर 4,849 6,77,700


एसपी सिटी डॉ. कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि पुलिस यातायात नियमों को लेकर लोगों को जागरूक करती है। इस अभियान को और तेज किया जाएगा। मनमाना चालान नहीं कटेगा। सिर्फ नियमों की अनदेखी करने वाले जिससे समाज को खतरा है, उनका ही चालान काटा जाएगा। इसमें बिना नंबर प्लेट के वाहन, तीन सवारी आदि शामिल हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed