फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said in Gorakhpur- Those who called Maha Kumbh as Mrityukambh could not stop violence in their state

UP:सीएम योगी ने कसा तंज, बोले- महाकुंभ को मृत्युकुंभ बताने वाले, अपने राज्य में नहीं रोक पाए होली पर उपद्रव

Mon, 17 Mar 2025 11:01 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 17 Mar 2025 11:01 AM IST
सार

रविवार को सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है और यहां होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पश्चिम बंगाल में होली के दौरान कई जगहों पर उपद्रव हुए। जो महाकुंभ को मृत्युकुंभ बता रहे थे, उनके राज्य यानी पश्चिम बंगाल से महाकुंभ के 45 दिनों में रोजाना तकरीबन 50 हजार से एक लाख लोग पहुंच रहे थे।

विज्ञापन
CM Yogi said in Gorakhpur- Those who called Maha Kumbh as Mrityukambh could not stop violence in their state
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कहा कि महाकुंभ को मृत्युकुंभ बताने वाले अपने राज्य में होली पर उपद्रव नहीं रोक पाए। हमने जवाब दिया कि महाकुंभ मृत्युकुंभ नहीं, बल्कि महामृत्युंजय हो गया।
विज्ञापन


रविवार को सिविल लाइंस स्थित गोरखपुर क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है और यहां होली शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। पश्चिम बंगाल में होली के दौरान कई जगहों पर उपद्रव हुए। जो महाकुंभ को मृत्युकुंभ बता रहे थे, उनके राज्य यानी पश्चिम बंगाल से महाकुंभ के 45 दिनों में रोजाना तकरीबन 50 हजार से एक लाख लोग पहुंच रहे थे। अन्य प्रदेशों के भी लाखों लोग रोजाना आए और स्नान किया।
विज्ञापन


बदलती तकनीक के साथ बढ़ी मीडिया की जिम्मेदारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चाैथे स्तंभ के रूप में मीडिया को मान्यता दी गई है। मीडिया सबसे महत्वपूर्ण मुद्दे की ओर तीन स्तंभों को किसी न किसी रूप में झकझोरती है। किन्हीं कारणों से छूटे हुए मुद्दों को सही तथ्यों के साथ प्रस्तुत कर जनसरोकार से जोड़ती है। मीडिया की भूमिका पूरी दुनिया में समय-समय पर अलग-अलग रूप में देखने काे मिली है। तकनीक में बदलाव के साथ मीडिया संस्थानों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed