{"_id":"67e27e73af723e753403d799","slug":"cm-yogi-said-in-gorakhpur-previous-governments-gave-mafia-to-the-district-we-have-a-medical-college-2025-03-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुशासन के आठ साल: CM Yogi बोले- पिछली सरकार ने हर जिले को दिए माफिया, हमने दिया मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुशासन के आठ साल: CM Yogi बोले- पिछली सरकार ने हर जिले को दिए माफिया, हमने दिया मेडिकल कॉलेज
Tue, 25 Mar 2025 03:29 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 25 Mar 2025 03:29 PM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे। उन्होंने मौके पर एक जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछली सरकारों में हर जिले को माफिया दिए, भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश के हर जिले को मेडिकल कॉलेज देने का काम किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मंगलवार को रामगढ़ ताल स्थित योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह के समक्ष आयोजित पूर्व विधायक ओमप्रकाश पासवान की 29वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने अपने पिता के इस पुण्यतिथि कार्यक्रम को बहुत ही सराहनीय कार्य किया है, यही स्वर्गीय ओमप्रकाश पासवान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समूह की महिलाओं में ड्रोन का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ट्रेनिंग के बाद इन ड्रोन की मदद से ड्रोन दीदी स्वावलंबी बन लखपति दीदी बनेंगी।
विज्ञापन