{"_id":"6810c08b064316a74708be1d","slug":"cm-yogi-said-in-gorakhpur-congress-and-sp-considered-the-family-as-the-country-and-developed-it-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, बोले- इन्होंने परिवार को ही देश माना, उनसे विकास की उम्मीद करना बेइमानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: CM योगी का कांग्रेस-सपा पर हमला, बोले- इन्होंने परिवार को ही देश माना, उनसे विकास की उम्मीद करना बेइमानी
Tue, 29 Apr 2025 05:35 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Tue, 29 Apr 2025 05:35 PM IST
सार
सीएम मंगलवार को चरगांवा में बने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग पहले कूड़े को सड़क पर फेंक देते थे या नाली में डाल देते थे। इससे गंदगी फैलती थी। बीमारियां होती थीं। पीएम मोदी ने कहा था हर एक व्यक्ति को क्वालिटी ऑफ लाइफ मिले।
विज्ञापन
संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के पहले जो सरकार थी देश उसके एजेंडे में नहीं था। प्रदेश में 2017 से पहले यही हाल था। उसके एजेंडे में जनता नहीं केवल वोट बैंक था। ये वही लोग है जो सत्ता में कुछ नहीं कर पाए। जहां परिवार को देश मान लिया हो उन लोगों से उम्मीद करना ही बेइमानी होगी।
विज्ञापन
यही बेइमानी प्रदेश में सपा और देश में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल करते थे। सीएम मंगलवार को चरगांवा में बने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का लोकार्पण कर जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोग पहले कूड़े को सड़क पर फेंक देते थे या नाली में डाल देते थे। इससे गंदगी फैलती थी।
विज्ञापन
बीमारियां होती थीं। पीएम मोदी ने कहा था हर एक व्यक्ति को क्वालिटी ऑफ लाइफ मिले। अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन अभियान का प्रारंभ हुआ। 2070 तक भारत नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करेगा। नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत बने इस गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ हुआ है।
विज्ञापन
पहले गोरखपुर की पहचान मच्छरों से थी
स्वच्छता के बारे में पता लगाना है तो 2017 से पहले। जब गोरखपुर की पहचान मच्छरों से थी, गंदगी हर जगह थी। माफियाओं का राज था। आज इंसेफलाइटिस से मुक्ति मिल गई है। आज हर घर तक पानी जा रहा है, हर घर से कूड़ा एकत्रित हो रहा है। सुथनी में 500 टन प्रतिदिन वेस्ट टू चारकोल प्लांट बन रहा है।
पार्षद और अन्य लोग इस गार्बेज स्टेशन को देखें कि कैसे कूड़े को उपयोगी बनाया जा रहा है। जलभराव से मुक्ति के लिए गौड़धोइया नाला बन रहा है। जिनका मकान इसकी जद में आया मैं उनको आभार व्यक्त करता हूं। इसके बन जाने के बाद जलभराव कहीं नहीं होगा।
नए भारत के नए उप्र का है नया गोरखपुर
ये नए भारत के नए उत्तर प्रदेश का नया गोरखपुर है। यहां फिल्में बनती हैं। रामगढ़ताल टूरिस्ट स्पॉट बन गया है। सपा के समय एक हफ्ता बिजली आती थी एक हफ्ता नहीं। बल्ब कभी जला कभी बंद हो गया। सुथनी चारकोल प्लांट से गोरखपुर की नगर पंचायतों और आसपास के जिलों का कचरा भी निस्तारित होगा। मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत किया।