फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said in Gorakhpur Coming century will be of India with collective efforts

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: सामूहिक प्रयास से आने वाली सदी भारत की होगी, पूरी दुनिया मान रही लोहा

Thu, 14 Jul 2022 03:02 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 14 Jul 2022 03:02 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर पर आन, बान, सम्मान का प्रतीक तिरंगा लहराएगा। इस दौरान सेनानियों की याद में कई आयोजन भी होंगे। राष्ट्र निष्ठा के साथ इन आयोजनों से जुड़कर अमृत महोत्सव को सार्थक बनाना होगा।

विज्ञापन
CM Yogi said in Gorakhpur Coming century will be of India with collective efforts
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सामूहिक प्रयास से आने वाली सदी भारत की होगी। भारत दुनिया का नेतृत्व करेगा। विगत आठ वर्षों में भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था और ताकत का दुनिया लोहा मान रही है।  

विज्ञापन


गोरक्षपीठाधीश्वर बुधवार को गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। अपने संबोधन में सीएम ने कहा कि अगले 25 वर्ष के लिए लक्ष्य और उसके अनुरूप कार्ययोजना बनानी होगी। हमारा लक्ष्य आजादी के शताब्दी वर्ष तक भारत को वैभवशाली और समृद्धशाली बनाना है। जैसे हम अभिभावक के रूप में अपने बच्चे के लिए लक्ष्य को लेकर सजग रहते हैं, वैसी भावना देश के प्रति भी होनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश अपने लक्ष्यों के प्रति एकदम सही ट्रैक पर है। जरूरत इस बात की है कि हर व्यक्ति अपने-अपने क्षेत्र में दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करे। किसान, नौजवान, शिक्षक, छात्र, कर्मचारी, कलाकार, अधिवक्ता, व्यापारी सभी अपने क्षेत्र में अटूट निष्ठा व ईमानदारी से कार्य कर लक्ष्य प्राप्ति में योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

आदि गुरु को नमन कर बताईं गुरु की पांच श्रेणियां

गोरक्षपीठाधीश्वर ने आदि गुरु वेद व्यास को नमन किया। साथ ही कहा कि महर्षि वेदव्यास की जयंती, व्यास पूर्णिमा ही गुरु पूर्णिमा के रूप में प्रतिष्ठित है। हमारे वैदिक ज्ञान को लिपिबद्ध कर सर्वसुलभ बनाने में ऋषि वेद व्यास का महत्वपूर्ण योगदान है। उनके ग्रंथ मानव सृष्टि पर बड़ी कृपा हैं। गुरु के रूप में वेद व्यास के प्रति श्रद्धा व सम्मान है। किसी भी आयोजन में व्यास की गद्दी सर्वोच्च मानी जाती है। उन्होंने हर व्यक्ति के जीवन में पांच श्रेणी के गुरुओं का उल्लेख किया और कहा कि  माता-पिता, भाई-बहन, बड़े-बुजुर्ग, शिक्षा गुरु व दीक्षा गुरु हैं। ये सभी किसी न किसी रूप में हमारा मार्गदर्शन करके जीवन के पथ पर आगे बढ़ाते हैं।

हर घर पर आन, बान, शान से लहराएगा तिरंगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक हर घर पर आन, बान, सम्मान का प्रतीक तिरंगा लहराएगा। इस दौरान सेनानियों की याद में कई आयोजन भी होंगे। राष्ट्र निष्ठा के साथ इन आयोजनों से जुड़कर अमृत महोत्सव को सार्थक बनाना होगा। तिरंगा, संविधान, राष्ट्र गीत और राष्ट्र गान सिर्फ प्रतीक नहीं हैं, बल्कि संपूर्ण प्रेरणा हैं। इनका सम्मान हम सबका दायित्व है।

आत्मनिर्भर भारत बनाने को दें परंपरागत उद्यम को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने आजादी की लड़ाई में स्वदेशी आंदोलन की चर्चा की और कहा कि वर्तमान में परंपरागत उद्यमों को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत की पीएम मोदी की संकल्पना को साकार करने में योगदान दे सकते हैं। प्रदेश के सभी जनपदों के परंपरागत उद्यमों को रोजगार के व्यापक फलक पर ले जाने के लिए राज्य सरकार ने एक जिला एक उत्पाद योजना की शुरुआत की है। गोरखपुर का टेराकोटा एक गांव से निकलकर वैश्विक पहचान बना रहा है।

 

टीम वर्क से मिली इंसेफेलाइटिस नियंत्रण में सफलता

मुख्यमंत्री ने कहा कि चार साल पहले तक जुलाई माह शुरू होते ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनता इंसेफेलाइटिस को लेकर सशंकित रहती थी। प्रति वर्ष 1200 से 1500 बच्चों की मौत हो जाती थी, पर सरकार ने टीम वर्क से इंसेफेलाइटिस पर 95 प्रतिशत तक नियंत्रण पा लिया है। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा, स्वास्थ्य समेत अनेक विभागों के समन्वित प्रयास और स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता जागरूकता के योगदान की सराहना की।

संतों, आचार्यों का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

गुरु पूर्णिमा उत्सव में गुरु ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ व गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ के चित्र पर पुष्प अर्पित करने बाद मुख्यमंत्री ने संतों व आचार्यों को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, देवीपाटन के महंत मिथिलेश नाथ, चचाई राम मठ के महंत पंचानन पुरी, कालीबाड़ी के महंत रविंद्र दास, महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अध्यक्ष प्रो. यूपी सिंह शामिल रहे। दूसरी तरफ, प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह व महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने गोरक्षपीठाधीश्वर को सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed