फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said in Gaon Chalo campaign, double engine government guarantees security, prosperity and happiness.

Gorakhpur News: गांव चलो अभियान में बोले सीएम योगी, सुरक्षा के समृद्धि और खुशहाली डबल इंजन सरकार की गारंटी

Wed, 14 Feb 2024 07:05 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Wed, 14 Feb 2024 07:05 PM IST
सार

गोरखपुर में सीएम योगी आदित्य़नाथ ने गांव चलो अभियान में वनटांगिया के रजही गांव पहुंच शासन की योजनाओं में लाभांवित लाभार्थियों से संवाद किया। कहा, भाजपा डबल इंजन सरकार की गारंटी है। यही मोदी जी की गारंटी है और इस गारंटी को पूरा करने के सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है।
 

विज्ञापन
CM Yogi said in Gaon Chalo campaign, double engine government guarantees security, prosperity and happiness.
वनटांगिया के रजही गांव में संवाद के दौरान बेठे मुख्यमंत्री योगी व सांसद रवि किशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि सुरक्षा के बेहतर वातावरण के साथ समाज के हरेक तबके की समृद्धि और खुशहाली ही भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की गारंटी है। यही मोदी जी की गारंटी है और इस गारंटी को पूरा करने के सरकार पूर्ण प्रतिबद्धता से आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार लोगों को सुरक्षा और सम्मान देने के साथ उन्हें स्वावलंबी भी बना रही है। 

विज्ञापन


सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानने और योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए देश स्तर पर शुरू हुए गांव चलो अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गांव में चौपाल लगाई। बुधवार को गोरखपुर के रजही आजादनगर (वनटांगिया गांव) पहुंचकर उन्होंने घर-घर दस्तक दी। ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें मिले लाभ के बारे में जानकारी ली। बच्चों पर प्यार लुटाया, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन


लाभार्थियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने रजही में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद देश और प्रदेश में व्यापक परिवर्तन हुआ है। 2014 के पहले गांव को कोई पूछता नहीं था। गरीबों के बारे में कोई सोचने वाला नहीं था। महिलाओं के बारे में कोई बोलता नहीं था। नौजवानों का हाल-चाल लेने वाला कोई नहीं था। किसान तबाह था, गरीब भूखों मरता था, किसान आत्महत्या करता था। उन्होंने कहा कि जबकि आज गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के हरेक तबके के लिए सरकारी योजनाएं बेहद प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि अकेले उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने 55 लाख 83 हजार लोगों को एक-एक आवास उपलब्ध कराया है। ये आवास 2014 के पहले भी मिल सकता था लेकिन इन गरीबों को आवास नहीं मिल पाया। 2 करोड़ 63 लाख से अधिक गरीबों को एक-एक शौचालय मिला। प्रदेश में 15 करोड लोग फ्री में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर रहे हैं। 10 करोड लोगों को आयुष्मान भारत योजनाकी सुविधा का लाभ अकेले उत्तर प्रदेश में प्राप्त हो रहा है। हर योजना का लाभ हर गरीब तक पहुंचाने के लिए सरकार के द्वारा कार्य किया जा रहा है। 

हर परिवार को देंगे फैमिली आईडी कार्ड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि योजनाओं का लाभ देने के साथ ही सरकार सरकार एक नया कार्ड यानी फैमिली आईडी कार्ड जारी करने वाली है। हम फैमिली आईडी कार्ड हर परिवार को देंगे। इसमें जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनका उल्लेख होगा और जिनको नहीं मिला है उनको आने वाले समय में जरूर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यही रामराज्य है जहां बिना भेदभाव के शासन की योजना का लाभ हर गरीब, किसान, नौजवान, महिला को उपलब्ध हो रहा है। 

अच्छी सरकार चुनेंगे तो आएंगे अच्छे परिणाम

सीएम योगी ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि जब अच्छी सरकार चुनी जाती है तो उसके परिणाम भी अच्छे ही आते हैं। इसके लिए पूर्व और वर्तमान सरकार के बीच तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि यही उत्तर प्रदेश है जहां पूर्व में दंगे होते थे। गरीबों पर अत्याचार होते थे। योजनाओं का बंदरबांट होता था। आस्था को चोट पहुंचाई जाती थी। अच्छी सरकार चुनी गई तो आज तो कावड़ यात्रा भी निकल रही है भगवान राम का भव्य मंदिर भी बन गया है। भव्य दीपावली का उत्सव भी हो रहा है। गरीबों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है और सुरक्षा का बेहतर वातावरण भी प्रदेश-देश को मिल रहा है। 

CM Yogi said in Gaon Chalo campaign, double engine government guarantees security, prosperity and happiness.
गांव चलो अभियान के तहत संवाद करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
10 लाख करोड़ की परियोजनाओं को उतारेंगे धरातल पर

सीएम योगी ने कहा कि इसी माह की 19 तारीख को प्रधानमंत्री लखनऊ आ रहे हैं। यहां होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हम 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को धरातल पर उतारेंगे। आप कल्पना करिए कितने नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेंगे। गोरखपुर में नौकरियां आएंगी। गोरखपुर के नौजवानों को रोजगार और नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। 

वनटांगिया गांवों में रामलला के विराजमान होने से पहले ही आ गया रामराज्य

मुख्यमंत्री ने वनटांगिया गांवों में आए बदलाव की चर्चा करते हुए कहा कि अयोध्या में तो भगवान रामलला 500 वर्ष के बाद अपने मंदिर में विराजमान हुए लेकिन वनटांगिया गांव में रामराज्य पहले ही आ गया। इस दौरान उन्होंने वनटांगिया बस्तियां के पूर्व के हालात और वर्तमान के विकास का तुलनात्मक खाका भी सबके सामने रखा। कहा कि यह रजही गांव 2009 में गोरखपुर संसदीय क्षेत्र में आया।

इससे पहले यह बांसगांव संसदीय क्षेत्र का हिस्सा था। गोरखपुर महानगर क्षेत्र से सटे होने के बावजूद यह सुविधाओं से पूरी तरह वंचित था। न सड़क थी, न बिजली,  न पानी, न स्कूल था और न ही यहां पर किसी प्रकार की कोई सुविधा थी। यहां पक्का मकान बनाना भी लोगों के लिए कठिन था।  कहा कि दस-पंद्रह साल पहले आरपीएसएफ के साथ एक विवाद हुआ था तब भी हम लोग आए थे और उस समय आंदोलन करना पड़ा था। कभी वन विभाग तो कभी पुलिस या प्रशासन के लोग यहां के लोगों को परेशान करते थे। और, आज देखिए मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार यहां के लोगों को सम्मान भी दे रही है, सुरक्षा भी दे रही है और लोगों के स्वावलंबन के लिए कार्य भी कर रही है। 

सब्जी की खेती को आगे बढ़ाकर एक्सपोर्टर बन सकते हैं रजही के लोग
शासन की योजनाओं पर चर्चा करने के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रजही गांव के लोगों को समृद्धि का नया मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग सब्जी की खेती को आगे बढ़कर एक्सपोर्टर बन सकते हैं। सीएम ने समझाया कि रजही में समूह बनाकर सब्जी की खेती करेंगे, पॉली हाउस बनाएंगे तो हर सीजन में सब्जी उपलब्ध होगी और आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। इसके लिए शहर का इतना बड़ा मार्केट आपके पास पड़ा है।

यहां एफपीओ बनाकर कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कर देंगे तो कई कई दिनों तक आप सब्जी को सुरक्षित रख सकेंगे। इससे मार्केट की मांग के अनुसार सप्लाई  कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट यहां पर है पर है, कार्गो की सेवा यहां पर शुरू हो जाएगी। दुनिया के बाजार में भी आपकी सब्जी पहुंच जाएगी और आपको कई गुना लाभ मिलेगा। 

आपकी कृपा से जीवन बदल गया महराज जी
ग्रामीणों से संवाद करने से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से आत्मीय संवाद किया। योजनाओं के लाभ से उनके जीवन में आए बदलाव की कहानी सुनी। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि आपकी कृपा से जीवन बदल गया है महाराज जी। ये ग्रामीण योगी आदित्यनाथ को महाराज जी के संबोधन से ही बुलाते हैं। सीएम आवास योजना की लाभार्थी राजपति देवी ने बताया कि पहले वह झोपड़ी में रहती थीं। बारिश में भारी दिक्कत होती थी। पक्का आवास के साथ राशन कार्ड, शौचालय का भी लाभ मिल गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की लाभार्थी सरला देवी, उज्ज्वला योजना की शीला देवी, ओडीओपी की लाभार्थी अलका सोनी ने भी अपने अनुभव सुनाकर पीएम मोदी और सीएम योगी का आभार जताया। आयुष्मान योजना की लाभार्थी चंदा देवी ने बताया कि इस कार्ड से उनकी आंख का ऑपरेशन हो जाने से जीवन आसान हो गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed