फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said Develop facilities by connecting gram panchayats with government schemes

सरकार की योजनाओं से ग्राम पंचायतों को जोड़ सुविधाएं विकसित करें: सीएम योगी

Mon, 19 Oct 2020 03:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Oct 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi said Develop facilities by connecting gram panchayats with government schemes
सीएम योगी आदित्यानाथ। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल लोकार्पण समारोह में ग्राम पंचायतों को नए पंचायत भवनों एवं सामुदायिक शौचालयों का तोहफा प्रदान किया।

विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव से पूर्व नवरात्रि में सोमवार को मुख्यमंत्री ने जिले में 401 सामुदायिक शौचालयों लोकार्पण एवं 788 का शिलान्यास किया तो दूसरी ओर ग्राम सचिवालय के लिए 056 ग्राम पंचायत भवनों लोकार्पण एवं 428 का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पिपराइच ब्लॉक की उनौला दोयम की ग्राम प्रधान सुधा सिंह से संवाद में सीएम ने ग्राम प्रधानों का आह्वान किया कि अपनी ग्राम पंचायतों को सरकार की योजनाओं के साथ जोड़ कर ग्राम पंचायतों को शहरी सुविधाएं दिलाएं। ग्राम जीवन को सुविधाजनक बनाते हुए उनके जीवन स्तर को उठाने में भी सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मण्डलायुक्त सभागार में मण्डलायुक्त जयंत नार्लिकर, विधायक संगीता यादव, विधायक विपिन सिंह, विधायक शीतल पाण्डेय, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर मौजूद रहे। जिला पंचायत राज अधिकारी डीपीआरओ हिमांशु शेखर ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में बेव लिंक https://webcast.gov.in/up/panchayat/  के जरिए जिले से लाखों की संख्या में लोग जुड़े थे।

अकेले 10 हजार से अधिक लोग विकास खण्ड पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा शिक्षकों, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा व ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारियों ने स्वयं को लिंक के माध्यम से जोड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed