फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi said at Gorakhpur festival Sea plane will land in Ramgarh taal

गोरखपुर महोत्सव में बोले सीएम योगी, 'रामगढ़ताल में उतरेगा सी प्लेन'

Wed, 13 Jan 2021 06:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 13 Jan 2021 06:03 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi said at Gorakhpur festival Sea plane will land in Ramgarh taal
CM Yogi - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर में रोड और एयर कनेक्टिविटी की सुविधाओं में हो रहे विस्तार का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखपुर महोत्सव के मंच से एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में गोरखपुर एयरपोर्ट से दिल्ली-मुंबई की तीन-तीन समेत विभिन्न शहरों के लिए नौ उड़ाने हो रही हैं। सभी महत्वपूर्ण शहरों के लिए गोरखपुर से एयर कनेक्टिविटी हो गई है। अब जल्द ही रामगढ़ताल में सी प्लेन उतारी जाएगी। इसे लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि एयरपोर्ट की दूरी बहुत ज्यादा नहीं है मगर फिर भी जिन्हें दूर लगेगा वह रामगढ़ताल आकर सी प्लेन से उड़ान भर सकेगा। इस प्लेन की विशेषता यह होगी कि यह एयरपोर्ट के साथ ही पानी में भी उतर सकेगा।
विज्ञापन


बुधवार को दो दिवसीय गोरखपुर महोत्सव 2021 के समापन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुशीनगर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाएगी। आने वाले दिनों में यदि किसी को आवश्यकता पड़ेगी तो वह सर्किट हाउस के पास से सी प्लेन पकड़ कर देश के किसी भी कोने में पहुंच जाएगा। इस अवसर पर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को विकास की आवश्यकता बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि इसका लाभ लोगों को मिलना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं गोरखपुर के कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने कोविड प्रोटोकॉल के साथ हुए आयोजन की रुपरेखा प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि व समस्त आगंतुकों का स्वागत किया। आभार ज्ञापन डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने किया।

इस अवसर पर एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, पर्यटन राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल, बांसगांव के सांसद कमलेश पासवान, राज्यसभा सांसद जयप्रकाश निषाद, नगर विधायक डॉ राधामोहन दास अग्रवाल, गोरखपुर ग्रामीण के विधायक बिपिन सिंह, कैम्पियरगंज के विधायक फतेह बहादुर सिंह, पिपराइच के विधायक महेंद्र पाल सिंह, चौरीचौरा की विधायक संगीता यादव, खजनी के विधायक संत प्रसाद, सतुआ बाबा आश्रम काशी के महामंडलेश्वर संतोष दास, अपर मुख्य सचिव एमएसएमई व सूचना नवनीत सहगल समेत बड़ी संख्या में अधिकारी आदि मौजूद रहे।


 

कोरोना वैक्सीन के लिए करें अपनी बारी का इंतजार

मुख्यमंत्री ने गोरखपुर महोत्सव के मंच से जनता का आह्वान करते हुए कहा कि कोरोना से लड़ने और बचने के लिए जिस संयम, मर्यादा और अनुशासन का पालन अब तक सभी ने किया है, उसे आगे भी बनाए रखने की जरूरत है। हर कोई धैर्य रखते हुए कोरोना वैक्सीन के लिए अपनी बारी का इंतजार करें।

उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के बाद 16 जनवरी से कोरोना पर अंतिम प्रहार के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना वैक्सीनेशन का महाभियान शुरू हो रहा है। सभी के लिए इसकी सुविधा होगी लेकिन वैक्सीन के लिए उतावलापन न दिखाएं, भीड़ न लगाएं बल्कि संयम के साथ अपनी बारी की प्रतीक्षा करें। धीरे-धीरे सभी को वैक्सीन दी जाएगी।

आत्मनिर्भर भारत और वोकल फ़ॉर लोकल का आधार है ओडीओपी
गोरखपुर महोत्सव के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर ओडीओपी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और वोकल फ़ॉर लोकल की परिकल्पना को साकार करने का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यूपी की स्थापना का नोटिफिकेशन 24 जनवरी 1950 को हुआ था लेकिन पहली बार यूपी दिवस उनकी सरकार ने 2018 से मनाना शुरू किया। पहले ही वर्ष के समारोह में एक जिला एज उत्पाद (ओडीओपी) योजना शुरू की गई और हर जिले में इसका व्यापक प्रभाव देखने को मिला।

अब यह सर्वाधिक लोकप्रिय योजना है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूनियन बजट में भी इसे स्थान दिया है। दिवाली के दौरान टेराकोटा के एक शिल्पकार से हुई बातचीत का अनुभव साझा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि लखनऊ के शिल्प मेले में उस कारीगर ने महज तीन दिन में 8 लाख रुपए के टेराकोटा शिल्प उत्पाद की बिक्री की थी। उन्होंने कहा कि ओडीओपी में शामिल टेराकोटा ने दिवाली पर दिए व मूर्तियों के बाजार से चीन का वर्चस्व समाप्त कर दिया।

 

गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट का हब बनने की क्षमता

सीएम ने कहा कि गोरखपुर में रेडीमेड गारमेंट का हब बनने की पूरी क्षमता है। इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि खाद व अन्य लोकल प्रोडक्ट स्वदेशी के जरिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बनने में सक्षम हैं। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर के चिड़ियाघर को प्रदेश का सबसे खूबसूरत चिड़ियाघर बनाने के साथ ही रामगढ़ताल परियोजना क्षेत्र में इसी साल एक भव्य ऑडिटोरियम का संचालन शुरू होने की जानकारी दी।

पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी चौरीचौरा की घटना  
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वाधीनता आंदोलन को निर्णायक दिशा देने वाली 4 फरवरी 1921 की चौरीचौरा की घटना के शताब्दी वर्ष पर पूरे साल कार्यक्रम होंगे ताकि आजादी दिलाने वाले महापुरुषों के प्रति श्रद्धा निवेदित हो सके। चौरीचौरा से कार्यक्रमों की शुरूआत होगी जो हर जिले में महापुरुषों की शहीद स्थली पर मनाया जाएगा। साथ ही चौरीचौरा घटना को स्कूल-कॉलेज के पाठ्यक्रमों का हिस्सा भी बनाया जाएगा।

महोत्सव की स्मारिका का किया विमोचन
महोत्सव के मुख्य मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव की स्मारिका अभ्युदय का विमोचन करते हुए आयोजन मंडल को इतने कम समय में महोत्सव के भव्य आयोजन के लिए बधाई भी दी।

 

बुद्ध द्वार का वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने नया सवेरा के प्रवेश द्वार व पैडलेगंज के पास स्थित बुद्ध द्वार का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।

मोटरचालित ट्राइसाइकिल पाकर खिले दिव्यांगों के चेहरे
गोरखपुर महोत्सव में मोटरचालित ट्राइसाइकिल का तोहफा पाकर 100 दिव्यांगों के चेहरे खिल गए। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के मंच से नौ दिव्यांगों को मोटरचालित ट्राइसाइकिल दिया तो वहीं समारोह में विभाग के अफसरों ने बाकी दिव्यांगों को मोटरचालित ट्राइसाइकिल सौंपी।

मुख्यमंत्री के हाथों गोरखपुर रत्न से सम्मानित हुई 10 विभूतियां
गोरखपुर महोत्सव के मुख्य मंच से सीएम योगी ने विभिन्न क्षेत्रों में देश एवं उसके बाहर गोरखपुर का गौरव बढ़ाने वाली 10 विभूतियों को गोरखपुर रत्न से सम्मानित किया। संगीत के क्षेत्र में भजन गायक नंदू मिश्रा, सेवा के क्षेत्र में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डेन डॉ संजीव गुलाटी, चिकित्सा के क्षेत्र में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ नरेंद्र मोहन सेठ, विज्ञान के क्षेत्र में गॉड पार्टिकल की खोज करने वाली टीम की सदस्य डॉ मीनाक्षी नारायण (भतीजी ने लिया सम्मान), कालानमक चावल की पांच प्रजातियों की खोज करने वाले कृषि विज्ञानी डॉ रामचेत चौधरी, खेल के क्षेत्र में हॉकी खिलाड़ी ओलंपियन अली सईद व अर्जुन अवार्डी प्रेम माया, अंतरराष्ट्रीय पहलवान अमरनाथ यादव, उद्यमी ज्योति मस्करा को यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री ने महोत्सव के प्रायोजकों को भी सम्मानित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed