फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi released the book Kumbh Mela: Micro Darshan of Hindu World in Gorakhpur.

UP: सीएम ने किया ‘कुंभ मेला: हिंदू जगत का सूक्ष्म दर्शन’ पुस्तक का विमोचन- पिता की अधूरी किताब बेटी ने की पूरी

Tue, 25 Feb 2025 06:50 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 25 Feb 2025 06:50 PM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर में विमोचन के उपरांत ‘कुंभ मेला : हिंदू जगत का सूक्ष्म दर्शन’ पुस्तक के लेखक स्वर्गीय प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय की पत्नी आशा राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। यह पुस्तक लिखने के दौरान ही प्रो. राय का गोलोकगमन हो गया था और उनके बाद उनकी पुत्री डॉ. स्मिता राय ने इसे पूरा किया तथा पत्नी आशा राय ने इसका प्रकाशन सुनिश्चित कराया।

विज्ञापन
CM Yogi released the book Kumbh Mela: Micro Darshan of Hindu World in Gorakhpur.
पुस्तक का विमोचन करते सीएम योगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर में स्मृतिशेष इतिहासकार, पुरातत्वविद एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व आचार्य प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय द्वारा रचित पुस्तक ‘कुंभ मेला :माइक्रोकॉस्म ऑफ द हिंदू वर्ल्ड’ (कुंभ मेला : हिंदू जगत का सूक्ष्म दर्शन) का विमोचन किया।

विज्ञापन


यह पुस्तक लिखने के दौरान ही प्रो. राय का गोलोकगमन हो गया था और उनके बाद उनकी पुत्री डॉ. स्मिता राय ने इसे पूरा किया तथा पत्नी आशा राय ने इसका प्रकाशन सुनिश्चित कराया। लेखन शुरू करने के साथ ही प्रो. राय की इच्छा थी कि इस पुस्तक का विमोचन सनातन मानबिंदुओं को वैश्विक फलक पर प्रतिष्ठित करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों से हो।
विज्ञापन


पुस्तक विमोचन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लेखक स्वर्गीय प्रो ज्ञानेंद्र राय के परिवार को अपनी मंगलमय शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने विमोचन प्रति पर लिखा, ‘महाकुंभ के महात्म को दुनिया देख रही है। कुंभ मेला पर आधारित इस पुस्तक का विमोचन अद्भुत है।’
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तक‘कुंभ मेला :माइक्रोकॉस्म ऑफ द हिंदू वर्ल्ड’ में कुंभ मेले की ऐतिहासिक यात्रा का विस्तृत वर्णन किया गया है। इसमें प्राचीन ग्रंथों में कुंभ मेले के उल्लेख से लेकर मध्यकालीन और आधुनिक काल के दौरान इसके विकास तक को समाहित किया गया है। महाकुंभ का महापर्व समय के साथ सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तनों के अनुसार कैसे ढला, इसके बावजूद अपनी आत्मा को कैसे संरक्षित रखा, इसका यह पुस्तक एक सूक्ष्म और गहन दृष्टिकोण प्रस्तुत करती है।

इस पुस्तक में ऐतहासिक संदर्भो से इस तथ्य को प्रतिष्ठित किया गया है कि कुंभ मेला सनातन अथवा हिंदुत्व को नजदीक से समझने का महत्वपूर्ण दर्शन है। यह महज एक धार्मिक जुटान नहीं है बल्कि हिंदुत्व की शक्ति और अनेकता में एकता के सनातन संदेश का साक्ष्य है। कुंभ की इन्हीं विशेषताओं से यूनेस्को ने इसे मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की मान्यता दी है।

प्रो. राय की इस पुस्तक प्रयागराज के अलावा हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के विविध आयामों पर समग्र दृष्टि डालती है। इसमें अखाड़ों के इतिहास, उनकी परंपरा और सनातन धर्म की रक्षा में उनके महत्व को विस्तार से रेखांकित करती है। इससे यह समझने का भी अवसर मिलता है कि कल्पवास, कुंभ मेले का जीवन कैसे सनातन की जीवंत परंपरा का परिचायक है।


गोरखनाथ मंदिर में विमोचन के उपरांत ‘कुंभ मेला : हिंदू जगत का सूक्ष्म दर्शन’ पुस्तक के लेखक स्वर्गीय प्रो. ज्ञानेंद्र कुमार राय की पत्नी आशा राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। पुस्तक विमोचन के अवसर पर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह, डॉ. एसपी सिंह, प्रमथनाथ मिश्र, रामजन्म सिंह, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. ओपी सिंह, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. प्रदीप कुमार राव आदि भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed