{"_id":"6172a9ed872a582b364980ed","slug":"cm-yogi-program-revolver-case-many-may-fall-on-blame-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही: रिवाल्वर प्रकरण में अभी कइयों पर गिर सकती है गाज, चार पुलिस कर्मी किए जा चुके हैं निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही: रिवाल्वर प्रकरण में अभी कइयों पर गिर सकती है गाज, चार पुलिस कर्मी किए जा चुके हैं निलंबित
Fri, 22 Oct 2021 05:39 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 22 Oct 2021 05:39 PM IST
सार
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से 42 मिनट पहले का मामला, एसपी बोले, जांच रिपोर्ट के मुताबिक आगे की जाएगी कार्रवाई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में रिवाल्वर लेकर पहुंचने के मामले में अभी कइयों पर गाज गिर सकती है। मगर पुलिस अभी कार्रवाई करने में टालमटोल कर रही है। हालांकि एसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के हिसाब से जिस व्यक्ति के नाम से रिवाल्वर का लाइसेंस बना है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। लाइसेंस निरस्त करने की भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बुधवार को हुए दौरे से ठीक पहले अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में एक युवक रिवाल्वर लेकर भीतर चला गया था। मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की गई तो सात पुलिस कर्मियों को लापरवाही का जिम्मेदार माना गया। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इनमें से दो दरोगा व दो हेड कांस्टेबल बस्ती जनपद के थे। जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
एसपी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि बाकी तीन पुलिस कर्मी गैर जनपद से आए थे। उन पर कार्रवाई के लिए संबंधित एसपी को पत्र भेजा गया है। बकौल एसपी कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद एवं बाह्य जनपदों से राजपत्रित अधिकारी व अन्य पुलिस बल की नामवार ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
कार्यक्रम से 45 मिनट पूर्व एक युवक लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर भीतर पहुंच गया। हालांकि मौके पर मौजूद सिद्धार्थनगर जिले के क्षेत्राधिकारी इटवा रमेश चंद्र पांडेय ने उसे रोककर तत्काल गेट से बाहर कर पूछताछ की। प्रकरण में पाया गया कि प्रेक्षागृह के गेट व वीवीआईपी प्रवेश द्वार पर चेकिंग के लिए नियुक्त कर्मचारियों ने लापरवाही बरती। जिसमें एसआई विन्ध्याचल थाना मुंडेरवा, एसआई हरिराय थाना रुधौली के अलावा कलवारी थाने पर तैनात रहे मुख्य आरक्षी शिवधनी व राम प्रकाश शामिल थे।
दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। बाकी दो पुलिस कर्मी सिद्धार्थनगर और एक संतकबीरनगर से संबंधित है।