फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi presented the original copy of the Constitution to Mahayogi Gorakhnath University, kept in the library

UP: सीएम योगी ने महायोगी गोरखनाथ विवि को भेंट की संविधान की मूल प्रति, लाइब्रेरी में रखी गई

Thu, 02 Jan 2025 09:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 02 Jan 2025 09:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि भारतीय संविधान की इस मूल प्रति को विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
CM Yogi presented the original copy of the Constitution to Mahayogi Gorakhnath University, kept in the library
सीएम योगी ने महायोगी गोरखनाथ विवि को भेंट की संविधान की मूल प्रति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी के लिए भारतीय संविधान की मूल प्रति भेंट की। गोरखनाथ मंदिर के आवासीय परिसर के हाल में उन्होंने अपने हाथों से यह प्रति महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह और कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव को सौंपी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। कुलसचिव डॉ. प्रदीप कुमार राव ने बताया कि भारतीय संविधान की इस मूल प्रति को विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में रखा जाएगा। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के पास हजारों विश्वस्तरीय पुस्तकों से युक्त अत्यंत समृद्ध लाइब्रेरी है। गोरखनाथ विश्ववि़द्यालय एलोपैथी, नर्सिंग और आयुर्वेद की उत्कृष्ट शिक्षा देने के साथ ही विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के सरोकारों से भी जोड़ने के लिए निरंतर प्रयत्नशील है। विश्वविद्यालय ने पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले 18 वर्ष के हो चुके युवाओं को मतदाता बनाने का विशेष अभियान चलाया था। इसके तहत विश्वविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने मतदाता के रूप में स्वयं को पंजीकृत कराया और चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग भी किया।
विज्ञापन


महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से संचालित महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में इस सत्र से एमबीबीएस पाठ्यक्रम की भी पढ़ाई हो रही है। नेशनल मेडिकल कमीशन ने महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यायल को एमबीबीएस की सौ सीटों की मान्यता दी है। पिछले साल के अंतिम महीने यानी दिसम्बर 2024 में गोरखनाथ विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज ने एम्स भोपाल और एम्स गोरखपुर से साझेदारी के आधार पर लाइव आइसीयू सेवाएं प्रदान करने का समझौता किया है।  उल्लेखनीय है कि 28 अगस्त 2021 को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य स्थानीय राजनेताओं की मौजूदगी में गोरखनाथ विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया था। तबसे यह विश्वविद्यालय निरंतर अभिनव प्रयोगों और राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से सम्बन्ध स्थापित करते हुए वैश्विक मानकों पर नित्य नई उपलब्धियां अर्जित कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों भारतीय संविधान की मूल प्रति प्राप्त करने के समय महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य राम जन्म सिंह, दिग्विजयनाथ डिग्री कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ.शैलेंद्र प्रताप सिंह सहित महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed