{"_id":"68b9fefe500c4268bd0bfcbd","slug":"cm-yogi-performed-the-bhoomi-pujan-of-the-coca-cola-bottling-plant-of-amrit-bottlers-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1060613-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सीएम योगी ने किया अमृत बॉटलर्स के कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सीएम योगी ने किया अमृत बॉटलर्स के कोका-कोला बॉटलिंग प्लांट का भूमि पूजन
विज्ञापन
- बोले सीएम, औद्योगिक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम
- 40 एकड़ में फैली इस अत्याधुनिक इकाई से मिलेगा 2000 से अधिक लोगों को रोजगार
गोरखपुर। यूपी के औद्योगिक और आर्थिक विकास को नई गति देने के लिए एसएलएमजी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अमृत बॉटलर्स (कोका-कोला की अधिकृत निर्माता) गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में अपना नया बॉटलिंग प्लांट की स्थापना करने जा रहा है। बृहस्पतिवार को गीडा के सेक्टर 27 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए बॉटलिंग प्लांट का भूमि पूजन किया। 40 एकड़ में 700 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला इस प्लांट से 2000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने अमृत बॉटलर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह परियोजना गोरखपुर को औद्योगिक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि गीडा अब उद्योगों के लिए निवेश का प्रमुख केंद्र बन रहा है। यह नया प्लांट रोजगार, सप्लाई चेन और सतत विकास को बढ़ावा देकर गोरखपुर के सामाजिक-आर्थिक ढांचे को नई दिशा देगा।
अमृत बॉटलर्स प्रा लि के निदेशक राकेश लाधानी ने कहा कि सीएम योगी और गीडा प्रशासन के सहयोग से यह परियोजना साकार हुई है। यह इकाई न केवल रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी, बल्कि सतत औद्योगिक विकास का भी मानक बनेगी। एसएलएमजी बेवरेजेज ने 2030 तक यूपी और बिहार में उत्पादन विस्तार के लिए एक अरब डॉलर निवेश की योजना बनाई है। कंपनी वर्तमान में यूपी के चाता, बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या, बरेली, त्रिशुंडी और उन्नाव में सात इकाइयां चला रही हैं।
विज्ञापन
-
गोरखपुर की यूनिट में 2,900 बोतल प्रति मिनट की क्षमता
वर्तमान में एसएलएमजी अपनी वैल्यू चेन में 79,000 से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध करा रही है और इसके पास 5000 से अधिक का सीधा कार्यबल है। गोरखपुर की नई यूनिट में 2,900 बोतल प्रति मिनट उत्पादन होगा। यह एसएलएमजी का यूपी और बिहार में 10वां प्लांट होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले सेक्टर 27 में मल्टीनेशनल कंपनी कोका कोला के अमृत बॉटलर्स की बॉटलिंग प्लांट की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया।